Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सरगुजा में मेडिकल स्टोर संचालक को 15 साल की सजा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

नशीली दवाएं और इंजेक्शन बेचने पर हुई थी कार्रवाई, कोर्ट ने पत्नी को बताया निर्दोष

अंबिकापुर / सरगुजा में दवा दुकान से नशीले इंजेक्शन और टैबलेट बेचने के मामले में विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट, अतुल कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने मेडिकल स्टोर के संचालक को 15 साल की जेल और डेढ़ लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने संचालक की पत्नी को संदेह का लाभ देते हुए निर्दोष करार दिया है। एक साल पहले मेडिकल स्टोर संचालक को नशीली दवाएं बेचते हुए पकड़ा गया था।
जानकारी के अनुसार, जनपद पारा रोड पर संचालित दर्श मेडिकल स्टोर में 23 फरवरी 2024 को पुलिस ने छापा मारा। दुकान से यह पता चला कि कुछ युवकों को बिना डॉक्टर की पर्ची के नशीले इंजेक्शन और टैबलेट ऊंचे दाम पर बेचे जा रहे थे।
सीएसपी अखिलेश कौशिक के साथ औषधि निरीक्षकों की टीम ने दुकान पर दबिश दी। काउंटर से 6 लिफाफों में अल्प्राजोलम टैबलेट (RLM 0.5 MG) और बूप्रेनोरफीन इंजेक्शन बरामद किए गए।

Advertisement Box

स्टोर रूम से अतिरिक्त 130 बूप्रेनोरफीन इंजेक्शन (कुल 260 ML), 155 फेनिरामाइन इंजेक्शन और 318 अल्प्राजोलम टैबलेट (193.9 ग्राम) जब्त किए गए। सभी दवाओं की वैधता एक्सपायरी तक थी, लेकिन इन्हें बिना वैध अनुमति के रखा और बेचा जा रहा था।
औषधि प्रशासन की जांच में भी अनियमितताएं मिली। कार्रवाई के दौरान देवेश जायसवाल फरार हो गया था, लेकिन बाद में उसने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने देवेश जायसवाल और उसकी पत्नी ज्योति जायसवाल के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 22 के तहत अपराध दर्ज किया था।

अतुल कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने अभियोजन के सबूतों को पर्याप्त मानते हुए देवेश जायसवाल को धारा-22 (सी) के तहत दोषी ठहराया। उसकी पत्नी ज्योति के खिलाफ सबूत पर्याप्त नहीं होने पर अदालत ने उसे बरी कर दिया।

अदालत ने नशीली दवाओं की जब्त मात्रा और मेडिकल स्टोर संचालक के रूप में लाइसेंस के गलत इस्तेमाल को गंभीर अपराध मानते हुए, संचालक को 15 साल की जेल सुनाई है। इसके साथ ही 1.5 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। अगर जुर्माना नहीं भरा गया तो एक साल और जेल की सजा भुगतनी होगी।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp