Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

13 से 15 फरवरी तक आयोजित होगा मैनपाट महोत्सव मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
सांस्कृतिक गीत संगीत से सजेगा छत्तीसगढ़ का शिमला,आमंत्रित एवं स्थानीय कलाकार देंगे मनमोहक प्रस्तुतियां
मेला, फूड जोन, बोटिंग रहेंगे मुख्य आकर्षण, फैंसी पतंग उत्सवएवं दंगल प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां भी होंगी आयोजित
विभागीय स्टॉल में दिखेगी विकास एवं योजनाओं की झलक

अंबिकापुर /  सरगुजा जिले के मैनपाट स्थित रोपाखार जलाशय के समीप 13 से  से 15 फरवरी तक तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य तथा पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में होगा। जिसका उद्देश्य मैनपाट को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना और स्थानीय लोककला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।

महोत्सव में  विभिन्न सांस्कृतिक, गीत संगीत से सजेगा छत्तीसगढ़ का शिमला आमंत्रित और स्थानीय कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ होंगी। पहले दिन 13 फरवरी को भोजपुरी गायक मनोज तिवारी, छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी तथा ओडिशा के हरिपद मोहंता द्वारा छऊ नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। दूसरे दिन 14 फरवरी को छत्तीसगढ़ी गायिका अलका चंद्राकर, इंडियन आइडल एवं सारेगामापा फेम वैशाली रायकवार, गायक स्वप्नील जायसवाल सहित स्थानीय कलाकार मंच संभालेंगे। अंतिम दिन 15 फरवरी को प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर, रायगढ़ घराने की कथक नृत्यांगना ज्योतिश्री वैष्णव और छत्तीसगढ़ी गायक आयुष नामदेव अपनी प्रस्तुतियों से समा बाँधेंगे। इसके साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

Advertisement Box

मेला, फूड जोन, बोटिंग रहेंगे मुख्य आकर्षण, फैंसी पतंग उत्सव एवं दंगल प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां भी होंगी आयोजित-
महोत्सव के दौरान ओपन कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। महोत्सव स्थल पर विशाल मेला लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा, वहीं फूड जोन की भी उत्तम व्यवस्था होगी। इस दौरान रोपाखार जलाशय में  बोटिंग की भी व्यवस्था की गई है। वहीं इस दौरान फैंसी पतंग उत्सव का भी आयोजन किया जाएगा।

विभागीय स्टॉल में दिखेगी विकास की झलक-

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा  जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित  विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे। जिसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, वन विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, जेल विभाग, रेशम विभाग, समाज कल्याण विभाग, हस्तशिल्प विकास बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल शामिल है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp