Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंबिकापुर में 8 दुकानों में लगी भीषण आग… 2 घंटे के बाद दमकल टीम ने पाया काबू….सवा करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान… दमकल की व्यवस्था पर उठाए गए सवाल

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर / नगर के अंबेडकर चौक में संचालित ऑटो, फर्नीचर और डेकोरेशन की दुकानों में मंगलवार सुबह करीब 4 बजे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने 8 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। तब तक आग काफी भयावह रूप ले चुकी थी। फायर ब्रिगेड ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी से करीब सवा करोड़ रुपए से अधिक नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, अंबेडकर चौक में संचालित एक फर्नीचर दुकान में सुबह करीब 4 बजे आग लगी। करीब 4:30 बजे वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने दुकान के बोर्ड पर लिखे नंबर पर संचालक राकेश अग्रवाल को फोन कर इसकी सूचना दी।

Advertisement Box

राकेश अग्रवाल ने तुरंत फायर ब्रिगेड, कंट्रोल रूम और डायल 112 को आग की सूचना दी। सूचना पर गांधीनगर, कोतवाली, मणिपुर थाना पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

दरअसल, फर्नीचर दुकान में रखे प्लास्टिक और फोम के सामानों के कारण आग तेजी से फैल गई। कुछ ही देर में आग सक्षम ई-रिक्शा, मारुति इलेक्ट्रॉनिक्स समेत अन्य दुकानों तक पहुंच गई। आग की लपटें करीब 30 फीट तक ऊंची उठने लगी।
संचालक श्री अग्रवाल ने बताया कि सूचना के करीब 45 मिनट बाद भी फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची तो उन्होंने एएसपी अमोलक सिंह के निजी नंबर पर कॉल किया। इसके बाद प्रशासन और पुलिस की टीम सक्रिय हुई।

करीब 45 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दूसरी गाड़ी भी कुछ देर में पहुंची, लेकिन उसका सिस्टम काम नहीं कर रहा था। आग फैलते हुए पास में संचालित नाश्ते की दुकान तक पहुंच गई। वहां रखे छोटे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, जिससे नाश्ते की दुकान भी पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

बताया गया कि राकेश अग्रवाल की दुकानों के पीछे फैक्ट्री भी संचालित थी, जहां आलमारी, फर्नीचर निर्माण और पेंट का काम होता था। आग ने फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया। अंबिकापुर फायर ब्रिगेड के साथ दरिमा एयरपोर्ट की फायर ब्रिगेड टीम को भी बुलाया गया। एयरपोर्ट टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया। राकेश अग्रवाल ने बताया कि आगजनी से करीब सवा से डेढ़ करोड़ रुपए तक नुकसान हुआ है। आशंका है कि फर्नीचर दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।

फायर ब्रिगेड पर लापरवाही का आरोप

राकेश अग्रवाल ने आरोप लगाया कि यदि फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती तो करीब 20 प्रतिशत नुकसान ही होता। उन्होंने कहा कि टीम को पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लग गया। आग में ई-रिक्शा, बैटरी, मारुति इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान समेत फर्नीचर और डेकोरेशन का कीमती सामान पूरी तरह जल गया।

ट्रैफिक चालू रखने जूझती रही पुलिस

सुबह स्कूल वैन और बसें भी ट्रैफिक जाम में फंस गईं। मौके पर कई घंटों तक जाम जैसी स्थिति बनी रही। हालांकि, बाद में स्थिति सामान्य हुई। फिलहाल, गांधीनगर थाना पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp