Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत अम्बिकापुर में 260 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर / महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज जिला मुख्यालय अम्बिकापुर स्थित पीजी कॉलेज के हॉकी मैदान में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। सामाजिक समरसता, परंपरा और सादगी का अद्भुत संगम बने इस आयोजन में कुल 260 नवविवाहित जोड़ों का विधि-विधान से विवाह सम्पन्न कराया गया।
कार्यक्रम में गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, नगर निगम सभापति श्री हरिमन्दर सिंह टिन्नी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में परिजन  शामिल हुए । अतिथियों ने नवदम्पतियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं सफल वैवाहिक जीवन की कामना की।

विविध परंपराओं के अनुसार सम्पन्न हुआ विवाह
सामूहिक विवाह समारोह में सामाजिक सौहार्द्र की सुंदर मिसाल देखने को मिली। कुल 260 जोड़ों में से192 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया, वहीं 68 जोड़ों का विवाह ईसाई परंपरा के अनुसार संपन्न हुआ। दोनों ही प्रक्रिया के लिए पृथक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिससे सभी समुदायों की धार्मिक मान्यताओं का सम्मान किया जा सके।

Advertisement Box

राज्यव्यापी आयोजन का हिस्सा
यह सामूहिक विवाह समारोह प्रदेश स्तर पर एक साथ आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा था। रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े द्वारा वर्चुअल माध्यम से नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया गया। अम्बिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में भी इस अवसर का सीधा प्रसारण किया गया, जिससे नवदम्पति एवं उनके परिजन भावनात्मक रूप से राज्य स्तरीय आयोजन से जुड़े रहे।

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहारा
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्री जे.आर. प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2005 से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की विवाह योग्य कन्याओं के विवाह में सहयोग प्रदान करना है, ताकि आर्थिक अभाव विवाह में बाधा न बने। उन्होंने बताया कि योजना के प्रारंभ से अब तक सरगुजा जिले में 9,890 जोड़ों का विवाह इस योजना के माध्यम से सम्पन्न कराया जा चुका है। आज आयोजित समारोह में 260 जोड़ों को वैवाहिक बंधन में बंधने का अवसर मिला।

समारोह की सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं
कार्यक्रम स्थल पर वर-वधुओं एवं उनके परिजनों के लिए बैठक, भोजन, पेयजल, चिकित्सा, पंजीयन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी। विवाह संस्कारों के सुचारु संचालन हेतु पंडितों, पादरियों एवं सहयोगी दलों की तैनाती की गई थी। सुरक्षा, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था भी सुव्यवस्थित रही।

सामाजिक एकता का संदेश
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह न केवल जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक सहयोग का माध्यम बना, बल्कि समाज में सादगीपूर्ण विवाह, सामूहिक सहभागिता और सामाजिक एकता का भी संदेश दिया।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य  विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न शासकीय चिकित्सक कार्यालयीन समय में चिकित्सालय में उपस्थित रहें, मरीजों को समस्या ना हो, शिकायत प्राप्त होने पर कार्रवाई होगी- कलेक्टर श्री वसंत

WhatsApp