Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से संवर रहा बेटियों का भविष्य मुख्यमंत्री के आर्शीवाद से जिले में 150 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

बलरामपुर / जिले में सामाजिक समरसता और बेटियों के सम्मान का प्रतीक मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित इस भव्य विवाह समारोह के अंतर्गत 150 जोड़े एक साथ वैवाहिक जीवन के पवित्र बंधन में बंधे। जिसमें 145 जोड़ों का हिन्दू रीति रिवाज एवं 5 जोड़ों का क्रिश्यचन विधि से विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय वर्चुअल माध्यम से जुड़कर नवविवाहित जोड़ों को शुभाशीष प्रदान किया और उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की कामना की।
जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सामरी विधायक श्रीमती उधेश्वरी पैकरा शामिल हुई। जिन्होंने नवदम्पतियों पर पीले चावल और पुष्प वर्षा कर नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैंकरा ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 35 हजार का चेक प्रदान किया। इस दौरान राज्य पिछड़ा आयोग सदस्य श्री कृष्णा गुप्ता, रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश जायसवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री धीरज सिंह देव, नगरपालिक अध्यक्ष श्री लोधी राम एक्का, उपाध्यक्ष श्री दिलीप सोनी, जनपद अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा, जनपद अध्यक्ष शंकरगढ़ श्रीमती चिंतामणि भगत, उपाध्यक्ष श्रीमती बबली देवी, जनपद सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।
वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में जुड़कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद देते हुए उनके मंगलमय और सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश में विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हो रहे हैं, जहाँ हजारों दंपत्ति नए जीवन की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल सभी नवविवाहित जोड़ों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर मुख्यमंत्री ने बताया कि सामूहिक विवाह के माध्यम से एक साथ 6414 जोड़े वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर रहे हैं, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की शुरुआत तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा की गई थी। योजना निम्न वर्गीय एवं ग्रामीण परिवारों के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध हुई है, क्योंकि बेटियों के विवाह को लेकर परिवारों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था और कई बार उन्हें कर्ज तक लेना पड़ता था। इस योजना के माध्यम से निम्नवर्गीय परिवारों की बेटियों का विवाह सुनिश्चित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि योजना के 20 वर्ष पूर्ण होने तथा रजत जयंती वर्ष के अवसर पर अब तक योजना अंतर्गत दी जाने वाली सहायता राशि में 10 गुना वृद्धि की गई है। वर्तमान में हितग्राहियों को 35 हजार रुपये की राशि का चेक प्रदान किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी के तहत किए गए सभी वादों को पूरा करने का निरंतर प्रयास किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं, किसानों को बकाया बोनस दिया गया है, वहीं 70 लाख से अधिक महिलाएँ, महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही हैं। बस्तर और सरगुजा संभाग में तेंदूपत्ता संग्रहण की दर बढ़ाकर 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की गई है। साथ ही मुख्यमंत्री दर्शन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेशवासियों को लाभान्वित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनहित से जुड़े सभी वादों को चरणबद्ध रूप से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी इसी भावना के साथ कार्य करती रहेगी ।
सामरी विधायक श्रीमती उधेश्वरी पैकरा ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल 150 नवदम्पति जोड़ों को दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन बेटियों के भविष्य को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कन्या विवाह जैसी सामाजिक सरोकार से जुड़ी योजनाएं प्रदेश की गरीब एवं असहाय परिवारों के लिए वरदान सिद्ध हो रही हैं। अब तक हजारों बेटियों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। श्रीमती पैकरा ने कहा कि बेटियों के विवाह के लिए परिजन अब निश्ंिचत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री भानु प्रकाश दीक्षित ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शासन द्वारा कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। जिसमें कई कन्याओं आज जीवन संवरा है। उन्होंने इस दौरान जानकारी दी कि वीबी जी राम जी योजना के बारे में भी जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग सुश्री बिस्मिता पाटले, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधिगण, नव दम्पतियों के परिजन तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य  विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न शासकीय चिकित्सक कार्यालयीन समय में चिकित्सालय में उपस्थित रहें, मरीजों को समस्या ना हो, शिकायत प्राप्त होने पर कार्रवाई होगी- कलेक्टर श्री वसंत

WhatsApp