Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माण कार्यों का मुख्य अभियंता ने  किया निरीक्षण सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता रहे – मुख्य अभियंता

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर / उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री श्री विजय शर्मा की मंशानुरूप छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य अभियंता श्री हरिओम शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY)अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों में सड़कों के निर्माण एवं संधारण कार्यों का गुणवत्ता परीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला सरगुजा के विकासखंड मैनपाट एवं बतौली में निर्माणाधीन तथा संधारणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया गया।

मुख्य अभियंता श्री शर्मा ने निरीक्षण के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा किसी भी स्तर पर तकनीकी मानकों से समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण की प्रत्येक अवस्था में संबंधित अभियंता द्वारा सामग्री की गुणवत्ता, परत की मोटाई, कम्पैक्शन तथा सड़क प्रोफाइल का परीक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रारंभिक स्तर पर ही त्रुटियों का सुधार संभव हो सके। साथ ही सभी गुणवत्ता परीक्षणों के अभिलेखों का विधिवत संधारण भी अनिवार्य रूप से किया जाए।

Advertisement Box

तकनीकी त्रुटि पाए जाने पर तत्काल सुधार के निर्देश
विकासखंड बतौली अंतर्गत सल्याडीह से टिकरापारा मार्ग (लंबाई 1.5 किमी) के निरीक्षण के दौरान प्रगतिरत WMM कार्य में लगभग 600 मीटर लंबाई में तकनीकी सुधार की आवश्यकता पाई गई। इस पर मुख्य अभियंता ने संबंधित हिस्से को स्कारिफाई कर निर्धारित कैम्बर एवं प्रोफाइल के अनुरूप नवीन WMM सामग्री से पुनः निर्माण कराने के निर्देश कार्यपालन अभियंता को दिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि संबंधित उप अभियंता के विरुद्ध कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर आवश्यक स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए।

मेंटेनेंस कार्यों की भी समीक्षा
मुख्य अभियंता ने विकासखंड बतौली अंतर्गत बतौली बगीचा मार्ग से बॉसझाल मार्ग के संधारण कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार बतौली बगीचा मार्ग से स्कूलपारा मार्ग में निर्धारित मेंटेनेंस कार्य नहीं पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए सड़क की संधारण अवधि में छह माह की वृद्धि कर आवश्यक रख-रखाव कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन ठेकेदारों द्वारा निर्धारित मेंटेनेंस कार्य समय पर नहीं किया जाएगा, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा संधारण अवधि बढ़ाकर कार्य पूर्ण कराया जाएगा।

मुख्य अभियंता श्री हरिओम शर्मा ने दोहराया कि सड़क निर्माण कार्य सीधे ग्रामीणों के जनजीवन से जुड़ा है। अतः निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्ध क्रियान्वयन तथा संधारणाधीन सड़कों के नियमित रख-रखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। गुणवत्ता में कमी या मानकों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित ठेकेदार एवं उत्तरदायी अभियंताओं के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता एवं उप अभियंता उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य  विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न शासकीय चिकित्सक कार्यालयीन समय में चिकित्सालय में उपस्थित रहें, मरीजों को समस्या ना हो, शिकायत प्राप्त होने पर कार्रवाई होगी- कलेक्टर श्री वसंत

WhatsApp