Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लाइसेंसी बंदूक लूट मामले का खुलासा: 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई बंदूक बरामद

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लाइसेंसी बंदूक लूट के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। साइबर सेल, कोतवाली एवं थाना गांधीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कसाबेल, जिला जशपुर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी गई डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक बरामद की है। यह कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में की गई।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अमोद कुमार एक्का, निवासी ग्राम टेडापहाड़ पोस्ट कस्तुरा थाना दुलदुला जिला जशपुर, हाल मुकाम प्रतापपुर नाका अंबिकापुर, पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा अंबिकापुर में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। दिनांक 08 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 1 बजे वे अपने पुराने किराए के मकान नवापारा से नए किराए के कमरे प्रतापपुर नाका की ओर घरेलू सामान शिफ्ट करवा रहे थे। ऑटो में जगह कम होने के कारण उन्होंने अपने परिवार को सामान के साथ भेज दिया और स्वयं अपनी डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक कंधे पर टांगकर पैदल निकल पड़े।
जब प्रार्थी नवापारा कुम्हारपारा ढलान के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे बातचीत शुरू की और उन्हें मोटरसाइकिल में बैठाकर छोड़ने की बात कही। जैसे ही प्रार्थी मोटरसाइकिल में बैठने लगे, उसी दौरान आरोपी ने उनकी लाइसेंसी बंदूक छीन ली और मौके से फरार हो गया। काफी तलाश के बावजूद आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद प्रार्थी ने थाना गांधीनगर पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 72/26, धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने पुलिस टीम को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में साइबर सेल, कोतवाली एवं गांधीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने तकनीकी एवं स्थानीय सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान की।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने कसाबेल, जिला जशपुर से आरोपी जयपाल लकड़ा, आत्मज स्वर्गीय चमरू लकड़ा, उम्र 45 वर्ष, निवासी महादेवडांड बीसबहरी थाना बगीचा जिला जशपुर, हाल मुकाम गोधनपुर थाना गांधीनगर को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बंदूक लूट की घटना को स्वीकार किया, जिसके बाद उसके कब्जे से लूटी गई लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली गई।

Advertisement Box

पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp