Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुलिस लाईन मैदान के स्वरूप को बचाये रखने स्थानीय युवा और खेलप्रेमियो ने कांग्रेस के खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के साथ आईजी को सौपा ज्ञापन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर / पुलिस लाईन मैदान में प्रस्तावित विभागीय आवासीय भवन के भूमिपूजन के उपरांत क्षेत्र के निवासियों ने इस मैदान के स्वरूप को बचाये रखने और आवासीय भवन हेतु अन्य स्थान के चयन हेतु एक आवेदन सरगुजा संभाग के आई जी दीपक कुमार झा को सौंपा है।  उल्लेखनीय है कि पुलिस लाईन मैदान एक लंबे अरसे से शहर में खेल के साथ ही साथ अन्य सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र रहा है।वर्ष भर इस मैदान पर कई खेल प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन होता है। शहर के उत्तरी क्षेत्र के लगभग 10 वार्ड के निवासियों के लिए एकमात्र यही मैदान दैनिक क्रीड़ा और शारिरिक अभ्यास के लिए मौजूद है। पूर्व में इस मैदान के एक छोर पर बने को-कॉर्डिनेशन सेंटर के निर्माण के कारण मैदान का आकार प्रभावित हो चुका है। नये निर्माण के उपरांत यह मैदान औचित्यहीन हो जायेगा। इस तथ्य से चिंतित स्थानीय युवा और खेलप्रेमी कांग्रेस के खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह के नेतृत्व में आज सोमवार को सरगुजा संभाग के आई जी से मुलाकात कर उनसे मैदान को बचाने की गुहार लगाई है साथ ही साथ आवासीय भवन के लिये वैकल्पिक स्थान  का सुझाव भी दिया है।  रजनीश सिंह ने बताया कि इस निवेदन पर आई जी साहब के द्वारा सकारात्मक रुख अपनाते हुए तुरंत एक जांच दल को मौका मुआयना के लिए भेजा। उन्होंने  यह आश्वासन दिया है कि विभाग के आवासीय भवन हेतु वैकल्पिक स्थान का चयन किया जायेगा। इस दौरान पिंकू पांडेय, प्रकाश शर्मा, रोहित तिवारी, रजत दुबे, अभिषेक तिवारी, अंशु सिंह, सौरभ मिश्रा, शसक्त सिंह, आशीष सिंह, दुर्गेश सिंह, आशीष श्रीवास्तव, रोहन जायसवाल, विक्रांत  बादी, श्रेष्ठ मिश्रा, शशांक तिवारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp