Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) के युवाओं को मिला रोजगार का अवसर काउंसलिंग उपरांत 22 अभ्यर्थियों को जारी हुआ नियुक्ति आदेश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर /   सरगुजा जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने एवं रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत वार्ड ब्वाय एवं वार्ड आया के पदों पर अस्थायी रूप से सेवा लिए जाने हेतु अनुमति प्रदान की गई।

जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) मद अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में रिक्त स्वीकृत पदों के विरुद्ध भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई। कुल 30 पदों के लिए 97 आवेदन प्राप्त हुए, जिससे युवाओं में रोजगार के प्रति उत्साह स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ। प्राप्त आवेदनों के परीक्षण एवं वरीयता क्रम के अनुसार काउंसलिंग आयोजित की गई, जिसके उपरांत वार्ड ब्वाय के 09 एवं वार्ड आया के 13 अभ्यर्थियों द्वारा चयनित स्वास्थ्य संस्थानों हेतु आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस पहल से विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) के पात्र एवं योग्य युवाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ है, साथ ही उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर भी मिला है।

Advertisement Box

कलेक्टर श्री वसंत ने निर्देशित किया है कि जिले की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अत्यावश्यक एवं सेवा से सीधे जुड़े पदों की पूर्ति प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बन सकें। जिला प्रशासन द्वारा यह पहल विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp