Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने पीएमश्री स्कूल का किया निरीक्षण जिले में बेहतर शैक्षणिक सुधार सुनिश्चित करने पीएम सैचुरेशन बिन्दुओं पर किया अवलोकन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
शिक्षक विद्यार्थियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखें, पढ़ाई में नई शिक्षण पद्धतियों के साथ ही खेल-कूद भी अपनाएं- कलेक्टर

अम्बिकापुर /  कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने शुक्रवार को अम्बिकापुर के पीएमश्री विद्यालय सोहगा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय भवन, परिसर, कक्षाओं, लाइब्रेरी सहित बच्चों हेतु मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया।

कलेक्टर श्री वसंत ने जिले में बेहतर शैक्षणिक सुधार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पीएम सैचुरेशन बिन्दुओं पर भी कक्षा में जाकर अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों से चर्चा कर पीएम सैचुरेशन बिन्दुओं पर जानकारी ली तथा इसे प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की संख्या, विद्यार्थियों की संख्या व उपस्थिति सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी ली गई। उन्होंने शिक्षकों से कहा की वे विद्यार्थियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखें और पढ़ाई में नई व नवाचार शिक्षण पद्धतियों के साथ-साथ खेल-कूद भी अपनाएं। इससे विद्यार्थियों की रुचि पढ़ाई में बढ़ेगी एवं खेल-कूद से मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे, जिससे जिले में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर होगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षा में विद्यार्थियों के बीच बैठकर पढ़़ाई से सम्बंधित चर्चा की और उनकी शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। बच्चों को प्रेरित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएमसी श्री सर्वजीत पाठक सहित सर्वसम्बन्धित उपस्थित रहे।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp