Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दुर्ग में अफीम की खेती के मामले को लेकर कांग्रेस का भाजपा सरकार पर हमला….गृह मंत्री से मांगा इस्तीफा, नशे के कारोबार को संरक्षण देने का आरोप

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में कथित रूप से फार्म हाउस के भीतर अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के जिला अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता द्वितेंद्र मिश्रा, हेमंत तिवारी, इरफान सिद्दीकी, आलोक सिंह ने संयुक्त रूप से रविवार को अंबिकापुर के राजीव भवन में प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि प्रदेश में नशे का अवैध कारोबार तेजी से बढ़ रहा है और इसे सत्ता का संरक्षण प्राप्त है।
पत्रकार वार्ता में जिला अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक ने आरोप लगाते हुए कहा कि दुर्ग के समोदा गांव में एक फार्म हाउस के अंदर लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में अफीम की खेती किए जाने का खुलासा हुआ है। उनका आरोप है कि यह खेती भाजपा से जुड़े नेता विनायक ताम्रकार द्वारा करवाई जा रही थी, जो भाजपा किसान मोर्चा के दुर्ग जिला के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में पार्टी के राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प के प्रदेश संयोजक बताए जा रहे हैं।
श्री पाठक ने कहा कि बिना शासन-प्रशासन के संरक्षण के इस प्रकार खुलेआम अफीम की खेती संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में जुआ, सट्टा, शराब और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी बढ़ी है तथा नशे के कारोबार को संरक्षण दिया जा रहा है।
कांग्रेसी नेता द्वितेंद्र मिश्रा ने कहा कि इस मामले में नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश के गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। साथ ही कहा कि प्रदेश में युवाओं के बीच नशे की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है, जिससे सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।
कांग्रेसी नेता हेमंत तिवारी और आलोक सिंह, इरफान सिद्धिकी ने कहा कि शहरों के बाहरी इलाकों में संचालित कैफे और अन्य स्थानों पर युवाओं को नशे की ओर आकर्षित किया जा रहा है। उनका आरोप है कि पुलिस और प्रशासन इस पर प्रभावी रोक लगाने में विफल साबित हो रहे हैं।
पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि पिछले कुछ समय में प्रदेश में नारकोटिक्स से जुड़े हजारों प्रकरण सामने आए हैं और नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस दिशा में कड़े कदम उठाने चाहिए ताकि युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp