Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शासकीय राशि गबन मामले में पशु चिकित्सा विभाग के सहायक ग्रेड-02 पर एफआईआर दर्ज…..1.07 करोड़ से अधिक रुपये की अनियमितता मामले में अपराध पंजीबद्ध

Breaking News Sign, Vector Template, Banner, Label, Poster, Sticker, Text
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर / कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग, अम्बिकापुर जिला सरगुजा में शासकीय राशि के गबन के गंभीर मामले में थाना सिटी कोतवाली अम्बिकापुर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।उप संचालक डॉ. आर.पी. शुक्ला द्वारा प्रस्तुत आवेदन एवं जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर सहायक ग्रेड-02 एवं प्रभारी लेखा शाखा श्री प्रदीप कुमार अम्बष्ट के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 409 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यालयीन अभिलेखों के परीक्षण के दौरान वित्तीय अनियमितता की आशंका पर पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी। समिति द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं जिला पशु रोगी कल्याण समिति की राशि सहित कुल 1,07,84,340 रुपये (एक करोड़ सात लाख चौरासी हजार तीन सौ चालीस रुपये) शासकीय बैंक खातों में जमा न किए जाने की पुष्टि की गई। जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि संबंधित कर्मचारी द्वारा स्वयं निर्मित पदमुद्रा का उपयोग करते हुए सी.जी.टी.सी./एम.पी.टी.सी. रसीदें जारी की गईं तथा प्राप्त राशि शासकीय खातों में जमा नहीं की गई। बैंक स्टेटमेंट के अवलोकन में उक्त राशि का कोई लेखा-जोखा दर्ज नहीं पाया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना सिटी कोतवाली अम्बिकापुर में अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp