Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ ने सौंपा मांगपत्र, नियमितीकरण व मानदेय वृद्धि की मांग

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश (अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ, नई दिल्ली संबद्ध) द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज जिला मुख्यालयों में रैली निकाल पीएम के नाम कलेक्टर को मांगपत्र सौंप संघ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के हित में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

संघ द्वारा सौंपे गए मांगपत्र में प्रमुख रूप से शासकीय कर्मचारी घोषित करने की मांग उठाई गई है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि जिस प्रकार शिक्षा कर्मी और पंचायत कर्मियों को तीन वर्ष की सेवा के बाद नियमित किया गया, उसी तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी शासकीय कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।

Advertisement Box

इसके अलावा संघ ने सेवानिवृत्त होने तक कार्यरत सहायिकाओं को न्यूनतम वेतन देने तथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत सुविधाएं लागू करने की मांग की है। वर्तमान में दिए जा रहे 1000 रुपये मानदेय में वृद्धि कर इसे बढ़ाने की भी बात कही गई है।

संघ ने सामाजिक सुरक्षा के तहत कार्यकर्ताओं के लिए मासिक पेंशन, बीमा, सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त राशि तथा मेडिकल लाभ प्रदान करने की मांग भी उठाई है।

मांगपत्र में कहा गया है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो भविष्य में उग्र आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। संघ पदाधिकारियों ने शासन से शीघ्र पहल कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की समस्याओं का समाधान करने की अपील की है।अंबिकापुर में निकली रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की अध्यक्षा शायदा बानो जिला मंत्री प्रमिला तिर्की जिला उपाध्यक्ष फूलबासो जबकि विशिष्ट अतिथि बतौर भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री संजय सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी इस दौरान उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp