Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हंगामे के दौरान पत्रकार से मारपीट… 3 पर अपराध दर्ज…. प्राइवेट हॉस्पिटल के सामने हुई थी मारपीट, कांग्रेस बोली- भाजपाईयों की गुंडागर्दी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर / नगर के प्राइवेट हॉस्पिटल लक्ष्मी नारायण के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थानीय पत्रकार से मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने देर रात 3 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। केस दर्ज होते ही कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कर रहे पत्रकार लौट गए।

पत्रकार से मारपीट की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता भी थाने पहुंचे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो साझा कर इसे सत्ताधारी भाजपा नेताओं की गुंडागर्दी बताया है।

Advertisement Box

जानकारी के अनुसार गुदरी गली विजय मार्ग स्थित लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल के सामने ट्रांसफार्मर लगाए जाने को लेकर विवाद की स्थिति बनी। शिकायत मिलने पर नगर निगम आयुक्त ने विद्युत विभाग के ईई को ट्रांसफार्मर हटाने के लिए पत्र लिखा था। गुरुवार को विभागीय टीम कार्रवाई के लिए पहुंची तो घंटों हंगामा हुआ।

विवाद के दौरान रिपोर्टिंग कर रहे स्थानीय पत्रकार सुशील बखला के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। भीड़ बढ़ने पर डॉक्टर प्रतीक खरे और एक महिला डॉक्टर पर हमले की कोशिश हुई। इसी दौरान सुशील बखला पर हमला किया गया। बीच-बचाव कर रहे पत्रकार सुमित सिंह का चश्मा टूट गया और उन्हें चोट भी आई।

घटना के समय थाना प्रभारी समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद था। सुशील बखला ने बताया कि वे महिला डॉक्टर को बचाने का प्रयास कर रहे थे, तभी युवकों ने उन पर हमला कर दिया। घटना के विरोध में सभी पत्रकार कोतवाली थाने पहुंचे और तत्काल अपराध दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, एआईसीसी सदस्य आदितेश्वर शरण सिंह और निगम के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद थाने पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने कड़ी कार्रवाई की मांग रखी। देर शाम तक पत्रकार थाने में डटे रहे।
पुलिस ने सुशील बखला की रिपोर्ट पर अरूणेंद्र प्रताप सिंह, आकाश सिंह और बडु सिंह के खिलाफ धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस और 3-1, 3(2) एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp