Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

37 साल के लंबे सेवा अवधि के बाद सेवा निव्रित्त हुए अशोक कुमार सोनी,,,विभाग के द्वारा दी विदाई

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर / जल संसाधन संभाग क्रमांक 1, अम्बिकापुर में सहायक ग्रेड 2के रूप में कार्यरत अशोक कुमार सोनी आज अपनी सेवा से निवृत्त हो गए उनके सेवा निवृत्ति के अवशर पर विभाग के द्वारा एक समारोह आयोजित किया गया जिसमें विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे,,,इस अवसर पर अशोक कुमार सोनी को उनके लंबे और समर्पित सेवा के लिए सम्मानित किया गया,,,उनके सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि अशोक सोनी ने अपने कार्यकाल के दौरान शासन के कार्य को बखूबी निभाया ही साथ ही काम को अपनी पूजा मानकर सदा उसके लिए तत्पर रहे,,,, विभाग के अधिकरियो और साथी कर्मचारियों ने उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं अशोक कुमार सोनी के सेवा काल में जल संसाधन संभाग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया गया,,,,, विभाग के एसडीओ डीआर ढीढी ने उनके साथ काम किये गए अनुभव को साझा करते हुए कहा कि अशोक सोनी ने हमेशा काम को प्राथमिकता दी और हमेशा अपने अधिकरियो के निर्देशों का पालन किया और उनके दक्षता के कारण विभाग को कभी कोई परेशानी नही हुई,,,, अशोक सोनी की ईमानदारी और उनकी कर्तव्यनिष्ठा ही उनकी असली पहचान थी,,,,,विभाग के कार्यपालन अभियंता एपी निरंजन ने अपने उद्बोधन में कहा कि अशोक सोनी न सिर्फ बेहतर कर्मचारी के रूप में अपनी पहचान बनाई बल्कि वो एक अच्छे व्यक्तित्व के भी धनी थे जिनके विभाग से चले जाने का उन्हें दुख भी है और इस बात की खुशी भी की इस मुश्किल समय मे भी वो बेदाग छवि के साथ सेवा समाप्त कर एक नई पारी शुरू करने जा रहे है,,,,,, अशोक कुमार सोनी ने अपने सेवा काल में जल संसाधन संभाग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपनी सेवाओं से विभाग को लाभान्वित किया उन्होंने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में सक्रिय भूमिका निभाई और विभाग की उन्नति में योगदान दिया,,,,,उनके सेवा निवृत्ति के अवसर पर आयोजित समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना की अशोक कुमार सोनी के परिवार के सदस्यों ने भी उनके सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया,,,,समारोह के अंत में अशोक कुमार सोनी ने अपने भावुक शब्दो मे सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों को धन्यवाद दिया और कहा कि वे हमेशा विभाग के साथ जुड़े रहेंगे और अपने अनुभव को साझा करने के लिए तैयार रहेंगे,,,,इस समारोह में विभाग के कार्यपालन अभियंता एपी निरंजन, एसडीओ डीआर ढीढी, एसडीओ वी आर साहू, एसडीओ एके आर्मो, सब इंजीनियर आदित्य साहू, सलमान अंसारी समेत विभाग के स्टाफ गण मौजूद थे,,,,इस अवशर पर अशोक सोनी की पत्नी अंजू सोनी और उनका पूरा परिवार भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp