Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नशे के अवैध कारोबार पर कड़ी कार्रवाईः तीन माह के लिए दो आरोपियों को जेल भेजने का आदेश, तीन आरोपी दोषमुक्त सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा के निर्देश पर की गई कार्रवाई

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर /  सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देश पर मादक पदार्थों की अवैध तस्करी में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। न्यायालय आयुक्त एवं निरूद्धकर्ता प्राधिकारी सरगुजा संभाग तथा सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने सोमवार को कार्यालय उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला सूरजपुर के द्वारा प्रस्तुत अपील के आधार पर स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 3 की उपधारा (1) के तहत सुनवाई कर आरोपी महमूद अहमद उर्फ बबला ग्राम त्रिपुरेश्वरपुर जिला सूरजपुर, अली अहमद पिता स्व अमीर बक्स निवासी ग्राम डगमला थारा रामानुजनगर जिला सूरजपुर, सिपाही लाल प्रजापति पिता बुधराम प्रजापति निवासी नारायणपुर थाना रामानुजनगर जिला सूरजपुर को थाना प्रभारी श्री अलरिक लकड़ा के साक्ष्य/आरोपी साक्ष्य एवं प्रस्तुत प्रकरण के आधार पर सम्भागायुक्त न्यायालय से स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 3 की उपधारा (1) के तहत दोषमुक्त करने निर्देशित किया है।

वहीं सम्भागायुक्त श्री दुग्गा ने कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला सरगुजा/सूरजपुर के द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 3 की उपधारा (1) के तहत् सुनवाई कर आरोपी प्रदीप गाईन उर्फ मदन गाईन पिता स्व पुण्य चरण गाईन निवासी सुभाषनगर (होली क्रास के पीछे) थाना गांधीनगर जिला सरगुजा तथा राजू विश्वकर्मा पिता स्व गंगाराम निवासी ग्राम परी तहसील व थाना सूरजपुर जिला सूरजपुर को थाना प्रभारी सरगुजा/सूरजपुर के साक्ष्य एवं प्रस्तुत प्रकरण के आधार पर तथा आरोपी द्वारा लगातार मादक पदार्थ का अवैध व्यापार करने के कारण स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 3 सहपठित धारा 10 के तहत दोनों आरोपियों को तीन माह के लिए जिला जेल सरगुजा/सूरजपुर में निरूद्ध करने के आदेश दिए हैं।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp