Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नकली आरटीओ बनकर 20 हजार की लूट करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर। थाना गांधीनगर पुलिस ने नकली आरटीओ अधिकारी बनकर नगदी लूटपाट करने वाले आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल और 1000 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी मामला दर्ज है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मरकाडांड थाना राजपुर जिला बलरामपुर निवासी संदीप लकड़ा ने 14 मार्च को थाना गांधीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 11 मार्च की शाम करीब 6 बजे वह अपने ससुर के साथ मोटरसाइकिल से अस्पताल से गांधी चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान राज पोल्ट्री फार्म के पास काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल में सवार एक युवक ने उनका रास्ता रोक लिया।
युवक ने स्वयं को आरटीओ अधिकारी बताते हुए गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की तथा प्रार्थी के पर्स और शर्ट की जेब में रखे कुल 20 हजार रुपये जबरन लूट लिए। घटना के बाद प्रार्थी ने आरटीओ कार्यालय में जानकारी ली, जहां इस नाम का कोई अधिकारी नहीं मिला। बाद में पता चला कि आरोपी का नाम शहजोर अली है।
मामले में थाना गांधीनगर में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। डीआईजी और एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शहजोर अली (24 वर्ष), निवासी सतीपारा इरानी मोहल्ला, अंबिकापुर को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने लूट की घटना स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल और 1000 रुपये नगद जब्त किए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने पूर्व में संजय पार्क के सामने एक अन्य व्यक्ति से 1130 रुपये की लूट की थी, जिसका मामला थाना कोतवाली में दर्ज है।
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उपनिरीक्षक ललन गुप्ता तथा आरक्षक राहुल सिंह, रमन मंडल, मोतीलाल केरकेट्टा और घनश्याम देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp