Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छत्तीसगढ़ के स्कूली पाठ्यक्रम मे शारीरिक शिक्षा को एक विषय के रूप मे शामिल करने हेतु मै प्रयास करूंगा-अमर अग्रवाल

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर /  ब्यायाम शिक्षको की स्कूल मे अपना एक महत्वपूर्ण स्थान होता है केवल खेल ही नही अपितु अनुशासन एवं अन्य गतिविधियों में भी उनकी भूमिका होती है। विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए शारीरिक शिक्षा का विषय भी प्रधानमंत्री मोदी के न्यू ऐजुकेशन पॉलिसी मे स्थान दिया दिया गया है। छत्तीसगढ़ के स्कूली पाठ्यक्रम मे भी शारीरिक शिक्षा को एक विषय के रूप मे शामिल करने हेतु मै प्रयास करूंगा। उक्त उद्बोधन पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने प्रार्थना भवन में आयोजित शपथ ग्रहण एवं परिचय सम्मेलन कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि की आसंदी से कही। इस कार्यक्रम में जिला भाजपाध्यक्ष श्री दीपक सिंह ठाकुर एवं बिलासपुर ओलिंपिक समिति अध्यक्ष श्री पंकज तिवारी, संघ के सरंक्षक श्री सुशील मिश्रा, संभागीय कार्यालय बिलासपुर से श्री जी डी गर्ग की उपस्थिति मे शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक के द्वारा अध्यक्ष रितेश सिंह सचिव मृत्युंजय शर्मा उपाध्यक्ष प्रभाकर सिंह कोषाध्यक्ष सनत केलेलकर सह सचिव दिनेश वर्गीस, कार्यकारिणी सदस्य डोरिस वात्सल्य, एवं इसहाक तिर्की को पद एवं संगठन के प्रति निष्ठा एवं संगठन के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाया। श्री अमर अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि शारीरिक शिक्षा शिक्षक की जो भी मांग है उसको पूर्ण करने के लिए मुख्यमंत्री से बात करने के लिए भी संगठन को आश्वासन दिया उन्होंने कहा कि शारीरिक शिक्षा शिक्षक की भूमिका समाज में सामाजिक सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका रही है इस बैठक में छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के विस्तार की भी घोषणा कर प्रदेश पहिकारियों की मनोनयन किया गया। जिसमे प्रदेश संघ के प्रमुख सलाहकार के रूप बिलासपुर से डा सुरेश शुक्ला, सरगुजा से आनंद धर दीवान, कोरबा से कृष्णा गढ़वाल, संभाग प्रभारी रायपुर आलोक मिश्रा, सरगुजा कमल निकुंज, बिलासपुर दुर्ग अजय राणा, एवं बस्तर रजनीश ओसवाल महिला प्रकोष्ठ मे श्रीमती तूलिका सिंग प्रभारी, श्रीमती ममता ठाकुर (धमतरी) सह सचिव, कु पायल दिल्लीवार (मानपुर-मोहला), सीमा रौशनी (सरगुजा), कान्ति चंद्राकर (खैरागढ़), कंचन अनंत (बिलासपुर), पूजा अकेला (सारंगढ़) संगठन् -सचिव विकास सिंग (सरगुजा), लाल बहादुर सोनकर (रायपुर), प्रदीप सिन्हा (धमतरी), विजय रनाकर (रायपुर),, संतोष देशमुख (राजनांदगांव) सह संगठन सचिव-, अमित तिवारी (बिलासपुर), हरबंश निषाद (भाठापारा), सूरज कुमार (कोरिया) विधि प्रकोष्ठ मे प्रभारी महेश शर्मा (बिलासपुर), वरुण पांडेय (रायपुर), सुभास त्रिपाठी (बिलासपुर), मीड़िया प्रभारी भोजराम मनहरे (रायपुर), अख्तर खान (बिलासपुर), संदीप खलखों (सरगुजा), कार्यालय प्रभारी- कृष्णा पटेल एवं अजय त्रिपाठी के नामों की घोषणा कर सभी मनोनीत पदाधिकारीयों एवं जिला पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। समारोह मे श्री अग्रवाल के द्वारा सिविल सर्विस प्रतियोगिता मे शतरंज खेल मे स्वर्ण पदक विजेता धमतरी के ब्यायाम शिक्षक खिलेन्द्र साहु एव अम्बिकापुर के व्यायाम शिक्षक आनंद धर दीवान को मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मंच का संचालन संघ के प्रदेश सचिव मृत्युंजय शर्मा एवं आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष प्रभाकर सिंग ने किया।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp