Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भीषण गर्मी में मरीजों को राहत, अनोखी सोच संस्था ने भेंट किया वाटर कूलर….अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज में सराहनीय पहल..

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए राजमाता श्रीमती देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सह संबद्ध चिकित्सालय, अंबिकापुर में मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। शहर के दर्रीपारा स्थित अनोखी सोच संस्था द्वारा अस्पताल परिसर में ठंडे एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था हेतु एक वाटर कूलर दान स्वरूप प्रदान किया गया।
संस्था की इस जनहितकारी पहल से अब अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को गर्मी के मौसम में ठंडा एवं शुद्ध पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। इससे न केवल उन्हें गर्मी से राहत मिलेगी, बल्कि डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से भी बचाव संभव होगा।
इस नए वाटर कूलर के स्थापित होने के बाद चिकित्सालय में अब कुल 16 वाटर कूलर एवं एक वाटर एटीएम की सुविधा उपलब्ध हो गई है, जिससे बड़ी संख्या में आने वाले लोगों को स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था मिल सकेगी।
वाटर कूलर का शुभारंभ महाविद्यालय के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर.सी. आर्या द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने अनोखी सोच संस्था के इस पुनीत कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के सहयोग से अस्पताल प्रशासन को मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण मदद मिलती है।
उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक संस्थाओं की ऐसी सहभागिता समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करती है। अनोखी सोच संस्था द्वारा किया गया यह प्रयास निश्चित ही अन्य संगठनों के लिए प्रेरणादायक है और भविष्य में भी ऐसे कार्यों की अपेक्षा की जानी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सालय के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं संस्था के अभय साहू सहित सदस्यगण उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने भी संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के इस मौसम में अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था अत्यंत राहतकारी साबित होगी.

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp