Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पूर्व उपमुख्यमंत्री की पहल…लखनपुर को मिलेगा बाईपास, लेमरू क्षेत्र में बनेगी वन्यजीव-अनुकूल फोरलेन सड़क… टी.एस. सिंहदेव ने केंद्रीय मंत्री गडकरी का जताया आभार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव की पहल पर अम्बिकापुर–कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में उन्नत करने की योजना में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भेजे गए सुझाव पत्र के बाद अब लखनपुर नगर में बाईपास के साथ-साथ लेमरू हाथी प्रोजेक्ट क्षेत्र में वन्यजीव-अनुकूल सड़क का निर्माण किया जाएगा।
ज्ञात हो कि अम्बिकापुर से कटघोरा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 को फोरलेन में बदलने की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है और इसके लिए डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार की जा रही है। यह मार्ग सरगुजा, सूरजपुर और कोरबा जिलों के वन क्षेत्रों से होकर गुजरता है, जिसमें लेमरू हाथी प्रोजेक्ट क्षेत्र भी शामिल है।
लखनपुर नगर पंचायत क्षेत्र में बाईपास के अभाव के कारण भारी यातायात नगर के बीच से गुजरता है, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस समस्या को देखते हुए श्री सिंहदेव ने 8 मार्च को केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर दो प्रमुख सुझाव दिए थे—पहला, लखनपुर में बाईपास का निर्माण और दूसरा, लेमरू क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण।
उन्होंने अपने पत्र में सुझाव दिया था कि इस फोरलेन सड़क को भारतमाला परियोजना के मानकों के अनुसार बनाया जाए, जिसमें वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए एनिमल बैरिकेडिंग और पर्याप्त संख्या में अंडरपास शामिल हों। इन सुझावों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने 20 अप्रैल को डीपीआर तैयार कर रही सलाहकार संस्था को आवश्यक संशोधन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही इस निर्णय की जानकारी श्री सिंहदेव को भी दी गई है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने इस पहल के लिए केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय क्षेत्र के निवासियों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण, दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण है।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp