Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्टर ने ली जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक बार-बार नोटिस के बावजूद कार्य में प्रगति नहीं लाने वाले ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त करने के निर्देश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
नलकूप खनन और एकल ग्राम योजना के कार्यों में लापरवाही बरतने पर की गई कार्रवाई
समूह जल प्रदाय योजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

अम्बिकापुर /  कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की विकासखंडवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कार्यों में अनावश्यक विलंब और निर्देशों की अवहेलना करने वाले ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त करने के निर्देश दिए  हैं।

नोटिस के बाद भी कार्य में लापरवाही-
कलेक्टर श्री वसंत ने समीक्षा के दौरान पाया कि पूर्व में दिए गए नोटिस के बावजूद कई ठेकेदारों द्वारा नलकूप खनन और निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं लाई गई है। नलकूप खनन कार्य में लगे तीन ठेकेदारों में मेसर्स पीटी नायडू को अनुबंधित दो कार्यों के लिए 7 अक्टूबर 2024, 31 दिसम्बर 2024, 28 फरवरी 2025, 23 अप्रैल 2025, 22 जनवरी 2026 को कुल 10 नोटिस जारी किया गया है। इसी प्रकार मेसर्स महावीर बोरवेल्स को अनुबंधित तीन कार्यों के लिए 7 अक्टूबर 2024, 02 दिसम्बर 2024, 30 दिसम्बर 2024, 31 दिसम्बर 2024,  28 फरवरी 2025, 23 अप्रैल 2025, 22 जनवरी 2026 को कुल 18 नोटिस जारी किया गया है। वहीं मेसर्स शिव शक्ति बोरवेल्स को अनुबंधित दो कार्यों के लिए 14 मई 2024, 7 अक्टूबर 2024, 02 दिसम्बर 2024, 31 दिसम्बर 2024,  28 फरवरी 2025, 23 अप्रैल 2025, 22 जनवरी 2026 को कुल 09 नोटिस जारी किया गया है। इसके बावजूद संबंधित ठेकेदारों द्वारा कार्य में सुधार नहीं किया गया, जिसके चलते अनुबंध निरस्त करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Advertisement Box

इसी क्रम में एकल ग्राम योजना के तहत कार्यों में धीमी गति वाले तीन अन्य ठेकेदारों में मेसर्स महेंद्र बिल्डकॉन को अनुबंधित एक कार्य के लिए 21 नवम्बर  2024, 16 जून 2023, 03 मार्च 2026 को कुल 03 नोटिस जारी किया गया है।  वहीं मेसर्स गुरूदेव कंस्ट्रक्शन को अनुबंधित एक कार्य के लिए 21 नवम्बर  2024, 03 मार्च 2026, 18 अप्रैल 2023, 02 मई 2023, 04 नवम्बर 2024, 21 अगस्त 2025 को कुल 06 नोटिस जारी किया गया है। मेसर्स एक्वा ग्रांट वाटर प्यूरीफायर प्राइवेट लिमिटेड को अनुबंधित एक कार्य के लिए 04 दिसम्बर 2014,  03 मार्च 2026, 30 अप्रैल 2024, 04 नवम्बर 2024 कुल 04 नोटिस जारी किया गया है। संबंधित ठेकेदारों द्वारा कार्यों में प्रगति नहीं दिखाने एवं लापरवाही बरते जाने पर इनके विरुद्ध अनुबंध निरस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि किसी भी ठेकेदारों द्वारा गुणवत्ताहीन कार्य या धीमी प्रगति पाए जाने पर अनुबंध निरस्त करने के साथ-साथ ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई भी की जाएगी।

समूह जलप्रदाय योजना के प्रगति की हुई  समीक्षा-
कलेक्टर श्री वसंत ने बैठक में जिले में संचालित समूह जल प्रदाय योजना में प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए सभी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, जिससे लोगों तक यथाशीघ्र साफ पेयजल पहुंच सके। ईई पीएचई ने बताया कि जिले में 4 योजनाएं संचालित हैं। जिले में  देवी टिकरा समूह जलप्रदाय योजना का 48 प्रतिशत कार्य प्रगति पर है, इस योजना को अक्टूबर-नवम्बर माह तक प्रारम्भ करने लिया जाएगा। पोड़ीखुर्द सलका समूह जलप्रदाय योजना का 30 प्रतिशत, दरिमा करजी समूह जल प्रदाय योजना का 30 प्रतिशत एवं खैरवार समूह जलप्रदाय योजना का 25 प्रतिशत कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर ने सभी कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश
कलेक्टर श्री वसंत ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी चिन्हित ग्रामों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु कार्यों को युद्धस्तर पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

सोलर आधारित पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने क्रेड़ा विभाग को निर्देशित किया कि चयनित स्थलों पर आदेशित सोलर पंपों की स्थापना तत्काल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्रगतिरत कार्यों को अनिवार्य रूप से पूर्ण करने और शेष कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, पीएचई विभाग के कार्यपालन अभियंता सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp