Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वास्थ्य केंद्रों के औचक निरीक्षण में भारी अव्यवस्था, कई कर्मचारी नदारद; संयुक्त संचालक ने जारी किया ‘कारण बताओ’ नोटिस

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर / सरगुजा संभाग के संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को जिले के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों में भारी अव्यवस्था और कर्मचारियों की अनुपस्थिति पाए जाने पर कड़ा रुख अपनाते हुए कई अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। सुबह 11:00 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदारी के निरीक्षण के दौरान वहां की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। संस्थान में साफ-सफाई का अभाव मिला और दवाओं का रख-रखाव भी सही ढंग से नहीं किया गया था।निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.एस. तोमर, कंप्यूटर ऑपरेटर शोएब और एक सफाई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इन सभी को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया गया है।जबकि क्षेत्र सहायक अधिकारी लक्ष्मण गुप्ता को उनके मूल पदस्थापना स्थल पर 3 दिनों के भीतर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। उपस्थित न होने की स्थिति में उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
​प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुर के निरीक्षण में भी इसी तरह की खामियां मिलीं। यहाँ सफाई व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए गए। वार्ड बॉय यन्तेश्वर राजवाड़े पिछले 3 दिनों से बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए, जिन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp