Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सही दवा शुद्ध आहार” अभियान अंतर्गत वैक्सीन सेंटर एवं फार्मेसी की सघन जांच

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर /   छत्तीसगढ़ शासन, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा कलेक्टर, सरगुजा के निर्देशानुसार जिले में 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक “सही दवा शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम पर 15 दिवसीय सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य एवं औषधि की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

इसी क्रम में 01 मई 2026 को जिले के 07 निजी अस्पतालों एवं क्लीनिकों में संचालित वैक्सीन स्टोर एवं फार्मेसी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण किए गए संस्थानों में मासूम फार्मेसी, संकल्प हॉस्पिटल फार्मेसी, यशोदा फार्मेसी, राजरानी हॉस्पिटल (एमआरएम फार्मेसी), किलकारी हॉस्पिटल फार्मेसी, शिशु मंगलम हॉस्पिटल (सिटी फार्मेसी) तथा हॉलीक्रास हॉस्पिटल फार्मेसी शामिल हैं।

Advertisement Box

जांच के दौरान वैक्सीन एवं अन्य औषधियों के सुरक्षित भंडारण, निर्धारित तापमान के पालन एवं कोल्ड चेन व्यवस्था का गहन परीक्षण किया गया। साथ ही अभिलेख संधारण, दवाओं की क्रय-विक्रय प्रक्रिया तथा बिल/इनवॉइस की उपलब्धता का भी सत्यापन किया गया।

निरीक्षण दल द्वारा संबंधित संचालकों को एक्सपायरी दवाओं को पृथक रखकर नियमानुसार नष्ट करने, औषधियों की ट्रेसबिलिटी बनाए रखने तथा केवल अधिकृत स्रोतों से ही दवाएं क्रय करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त नारकोटिक एवं GLP-1 वर्ग की दवाओं से संबंधित प्रावधानों की भी जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। नकली एवं डुप्लिकेट औषधियों से सतर्क रहने की भी हिदायत दी गई।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभियान अवधि में इस प्रकार की जांच सतत रूप से जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ की बेटी शिवानी सोनी ने रचा इतिहास, मंत्री राजेश अग्रवाल ने की मुलाकात कर दी बधाई…अंतरराष्ट्रीय गोल्फ खिलाड़ी को ‘इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ से सम्मान, प्रदेश की प्रतिभा का विश्व स्तर पर बढ़ा गौरव

WhatsApp