बलरामपुर / किसानों को उन्नत एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने तथा शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड बलरामपुर
के ग्राम पंचायत महराजगंज में आयोजित शिविर में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री धीरज सिंहदेव, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, जनपद अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा चेरवा, उपाध्यक्ष श्रीमती बबली देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों
के द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत विकसित कृषि संकल्प रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को उन्नत खेती,नवीन तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। किसानों को फसल उत्पादन बढ़ाने के उपाय, उन्नत बीजों का उपयोग, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण से संबंधित जानकारी साझा की जाएगी। साथ ही किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं बारे में जागरूक करते हुए लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।










