Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

NEET-JEE की तैयारी के लिए 50 छात्रों का चयन, जिला पंचायत सभागार में हुई काउंसलिंग…..कलेक्टर अजीत कुमार वसंत के मार्गदर्शन में पहल, रायपुर में कोचिंग-आवास और भोजन की व्यवस्था डीएमएफ से

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर। कलेक्टर अजीत कुमार वसंत के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से मंगलवार को जिला पंचायत अंबिकापुर के सभागार में NEET और JEE की तैयारी के लिए चयनित छात्रों की काउंसलिंग आयोजित की गई। इस पहल के तहत सरगुजा जिले के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। जानकारी के अनुसार छात्रों का चयन कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया गया है। मेडिकल और इंजीनियरिंग में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को वर्ष 2028 में आयोजित होने वाली NEET और JEE प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए जिला स्तरीय मेरिट सूची के आधार पर चुना गया है। चयन प्रक्रिया में आरक्षण रोस्टर का पूर्ण रूप से पालन किया गया है। इस योजना के तहत कुल 50 पात्र छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है।चयनित विद्यार्थियों को रायपुर स्थित कोचिंग संस्थान में तैयारी कराई जाएगी। कोचिंग, आवास, भोजन और अध्ययन सामग्री की व्यवस्था जिला खनिज न्यास (DMF) के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। कोचिंग कक्षाएं 28 मई 2026 से प्रारंभ होंगी और विद्यार्थियों को जिला मुख्यालय से रायपुर तक पहुंचाने की भी व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है।काउंसलिंग कार्यक्रम में दूरस्थ क्षेत्रों से छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक और शिक्षक भी शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश झा की उपस्थिति में काउंसलिंग समिति के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुशासन, मोबाइल के सीमित उपयोग और लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहने की सलाह दी।कार्यक्रम में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, प्राचार्य बड़ादमाली तथा प्राचार्य सेजम सेब सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। वहीं रायपुर के कोचिंग संस्थान ALLEN के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को अध्ययन पद्धति और तैयारी के तरीके के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp