Written by
Bureau Report
भाटापारा के लोगों ने सांसद के प्रति जताया आभार
बिलासपुर / छत्तीसगढ़ से नव निर्वाचित राज्य सभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक से मुलाकात करते हुए दुर्ग से पूरी
(व्हाया रायपुर बिलासपुर झारसुगडा,संबलपुर)ट्रेन चलाने,बिलासपुर से चलने वाली सभी 4 ट्रेनों का भाटापारा स्टॉपेज स्वीकृत करने सहित एक 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है।नगर वासियों ने भाटापारा के हितों को दमदारी से रखने के लिए श्रीमती वर्मा का आभार जताया है।
(व्हाया रायपुर बिलासपुर झारसुगडा,संबलपुर)ट्रेन चलाने,बिलासपुर से चलने वाली सभी 4 ट्रेनों का भाटापारा स्टॉपेज स्वीकृत करने सहित एक 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है।नगर वासियों ने भाटापारा के हितों को दमदारी से रखने के लिए श्रीमती वर्मा का आभार जताया है।विदित हो कि दाधापारा से रायपुर के मध्य स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए रेल महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश रायपुर स्टेशन पहुंचे थे। सांसद लक्ष्मी वर्मा ने उनसे मुलाकात करते हुए रेल यात्रियों के हितों और उनकी सुविधाओं को बढ़ाने ,उनकी मांगो पर सहानुभूति पूर्वक निर्णय लेने की उनके समक्ष बात रखी और क्षेत्र के यात्रियों के लिए 12 सूत्रीय मांग पत्र
उनके सामने प्रस्तुत किया। अपने मांग पत्र में सांसद श्रीमती वर्मा ने बिलासपुर से चलने वाली 12441/12442 बिलासपुर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 20825/20826 बिलासपुर नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस,12851/12852 बिलासपुर चेन्नई एक्सप्रेस और
उनके सामने प्रस्तुत किया। अपने मांग पत्र में सांसद श्रीमती वर्मा ने बिलासपुर से चलने वाली 12441/12442 बिलासपुर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, 20825/20826 बिलासपुर नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस,12851/12852 बिलासपुर चेन्नई एक्सप्रेस और22939/22940 बिलासपुर ओखा एक्सप्रेस का भाटापारा स्टॉपेज को स्वीकृती देने, रायपुर बिलासपुर के मध्य लोकल /मेमू/ ट्रेनों की संख्या को बढ़ाने,
रायपुर से प्रातःकालीन लोकल ट्रेन उस्लापुर के रास्ते अनुपपुर,शहडोल तक चलाने, हथबंद रेलवे स्टेशन के
समपार गेट क्रमांक 391 पर स्वीकृत अंडर ब्रिज का कार्य प्रारंभ करने, 08261/08262 बिलासपुर यहलांका एक्सप्रेस को रि नंबर 18261/18262 के साथ शीघ्र चालू करने, भाटापारा रेलवे स्टेशन में चल रहे अमृत भारत स्टेशन निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने,
12771/12772
सिकंदराबाद रायपुर एक्सप्रेस को भाटापारा होते हुए बिलासपुर तक बढ़ाने,18109/18110 टाटा नगर इतवारी एक्सप्रेस का
हथबंद रेलवे स्टेशन पर पुनःस्टॉपेज देने, दुर्ग से पूरी के मध्य रोजाना एक इंटरसिटी एक्सप्रेस व्हाया रायपुर,भाटापारा, बिलासपुर झारसुगडा,संबलपुर मार्ग होकर चलाने,दुर्ग से कामख्या(गुवाहाटी )के लिए रायपुर,भाटापारा, बिलासपुर, झारसुगडा,टाटा नगर होते हुए नई ट्रेन प्रस्तावित करने,लोकल ट्रेनों के डिब्बों की संख्या 8 से बढ़ाकर 12 करने तथा पैराडाइज होटल और डब्लू आर एस के मध्य प्रस्तावित अंडर ब्रिज का काम शीघ्र चालू करने की मांग रखी है।
श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने बताया कि रेलवे महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने उनके विषयों को गंभीरता से सुना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विजन अनुसार छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम रेल सुविधा उपलब्ध कराना हम सभी की प्राथमिकता है।










