Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाटापारा रेलवे स्टेशन को क्षेत्रीय महत्व के अनुरूप विकसित करने एवं प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने जीएम साहब से की मुलाकात

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
भाटापारा । भाटापारा रेलवे स्टेशन की यात्री सुविधाओं, जनसुविधाओं, अधोसंरचना विकास एवं प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के महाप्रबंधक महोदय से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अमरजीत सिंह सलूजा, सदस्य रेलवे सलाहकार समिति द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने भाटापारा स्टेशन की क्षेत्रीय उपयोगिता एवं जनआवश्यकताओं को प्रमुखता से रखते हुए कहा कि भाटापारा स्टेशन केवल नगर का ही नहीं, बल्कि मुंगेली, बेमेतरा, कवर्धा, बलौदाबाजार सहित आसपास के अनेक जिलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लाखों यात्रियों का प्रमुख आवागमन केंद्र है।
अमरजीत सिंह सलूजा ने विशेष रूप से बिलासपुर जोन की प्रमुख ट्रेनों को भाटापारा स्टेशन में ठहराव दिए जाने की मांग रखते हुए कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, बिलासपुर–चेन्नई, बिलासपुर–हापा, हावड़ा–नांदेड़ सहित कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का स्टॉपेज भाटापारा में होना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने यह भी मांग रखी कि अकाल पुरख की फौज के माध्यम से बिलासपुर से भाटापारा, रायपुर एवं नागपुर होते हुए सचखंड श्री हजूर साहिब नांदेड़ तक एक सीधी ट्रेन प्रस्तावित की जाए। इस ट्रेन से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, चांपा, अंबिकापुर, भाटापारा, मुंगेली, धमतरी, बेमेतरा एवं कवर्धा सहित अनेक जिलों के श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सीधा रेल संपर्क प्राप्त होगा।
जीएम साहब आज भाटापारा स्टेशन के निरीक्षण पर पहुंचे थे। इस दौरान अमरजीत सिंह सलूजा ने उन्हें स्टेशन के सामने की सड़क की जर्जर स्थिति का मौके पर जायजा कराया तथा आम नागरिकों एवं यात्रियों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। उन्होंने विशेष रूप से स्टेशन परिसर के सामने अव्यवस्थित ऑटो संचालन एवं पार्किंग की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए ऑटो चालकों हेतु तत्काल व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने का निवेदन किया, ताकि यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
प्रतिनिधिमंडल ने अमृत भारत योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्य की धीमी गति पर भी चिंता व्यक्त की तथा कार्य को युद्धस्तर पर शीघ्र पूर्ण कराने की मांग रखी। साथ ही कोकणी से अंबुजा फाटक तक लंबे समय तक बंद रहने वाले रेलवे फाटक, सड़क के बड़े गड्ढों, नव निर्मित अंडरब्रिज की गुणवत्ता जांच, मातादिवाला क्षेत्र की ओर लिफ्ट एवं एस्केलेटर सुविधा तथा स्टेशन परिसर में एक अच्छे रेस्टोरेंट/होटल की आवश्यकता जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया।
महाप्रबंधक महोदय ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना एवं सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मुकेश साहनी, लक्ष्मी नारायण सोनी, अनिल किंगरानी, बबलू चावला, बलवंत सिंह सलूजा, सुशील शेट्टी, जोंट्टी गुम्बर, राजा गुम्बर,राजा चावला, सौरभ आनंद सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp