Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शासकीय सेवा प्राप्त प्रधान पाठक निलंबित

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

बलरामपुर / जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक शाला कोल्हुआ के प्रधान पाठक श्री लालमन सिंह के द्वारा धोखा-धड़ी कर शासकीय नौकरी प्राप्त कर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम का उल्लंघन करने पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम-1966 के के नियम -9(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत के आधार पर शासकीय सेवा में नियुक्ति से संबंधित एक प्रकरण की जांच कराई गई। शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत आवेदन में आरोप लगाया गया था कि  विकासखंड वाड्रफनगर के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय कोल्हुआ में पदस्थ प्रधान पाठक श्री लालमन सिंह द्वारा नियुक्ति के दौरान नाम में त्रुटि करते हुए शासकीय सेवा प्राप्त की गई है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी, द्वारा जांच कराई गई। जांच के दौरान संबंधित दस्तावेजों एवं साक्ष्यों का परीक्षण किया गया तथा संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज किए गए। जांच प्रतिवेदन में प्रस्तुत तथ्यों के आधार पर प्रकरण में विसंगति पाए जाने की पुष्टि हुई है। जांच उपरांत प्रधान पाठक श्री लालमन सिंह की नियुक्ति के समय प्रस्तुत दस्तावेजों में त्रुटि रही है,
प्रधान पाठक का असली नाम रामदुलार पिता जीतू है जिनके द्वारा लालमन पिता रामवृक्ष के नाम से शासकीय नौकरी प्राप्त की गयी है। उक्त प्रकरण में प्रधान पाठक श्री लालमन सिंह के द्वारा धोखा-धड़ी कर शासकीय नौकरी प्राप्त कर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण 1965 के नियम-3 का स्पष्ट उल्लंघन किया गया है। उक्त प्रकरण पर जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा श्री लालमन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय रामचंद्रपुर नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp