Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिला पंचायत की सामान्य सभा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा पोषण आहार वितरण की जांच, स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के निर्देश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
नामांतरण, अविवादित प्रकरणों को 30 दिनों के भीतर पूर्ण करने का निर्णय

अम्बिकापुर /  जिला पंचायत सरगुजा प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक मंगलवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा की गई।

बैठक में जिला पंचायत की स्थायी समितियों की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा की गई। समितियों की नियमित बैठक सुनिश्चित करने के लिए संबंधित सचिवों को निर्देशित किया गया। जनपद पंचायत लखनपुर क्षेत्र में पोषण आहार वितरण निजी व्यक्तियों द्वारा किए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत सदस्य श्री विजय अग्रवाल ने जांच कर कार्रवाई करने का प्रस्ताव रखा, जिसे बैठक में स्वीकार किया गया।

Advertisement Box

शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए। उपाध्यक्ष द्वारा ग्राम पंचायत बिल्हमा के प्राथमिक शाला जोरवापारा में शिक्षक की कमी की जानकारी दी गई, जिस पर तत्काल व्यवस्था के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही ग्राम पंचायत परपटिया (नागाखार), लखनपुर के बंधा, लुण्ड्रा के ककनी तथा बतौली के ललाती स्थित प्राथमिक शालाओं में शिक्षकों की आवश्यकता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रशासनिक कार्यों की गति बढ़ाने के लिए अविवादित, फौती एवं नामांतरण प्रकरणों को ग्राम पंचायत के माध्यम से 30 दिनों के भीतर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में संविधान संशोधन के अंतर्गत नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 से संबंधित विषय पर सदस्यों ने चर्चा की। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह ने अधिनियम के तहत 33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक के लोकसभा में विशेष बहुमत से पारित नहीं होने पर निंदा प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव एवं सदस्यगण, वनमंडलाधिकारी श्री अभिषेक जोगावत, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती  नेहा सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp