Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सरगुजा में कृषि बदलाव का बिगुल, धान से हटकर फसल विविधीकरण और सख्त निगरानी के निर्देश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर। कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती शहला निगार की अध्यक्षता में जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में सरगुजा संभाग स्तरीय एपीसी समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें रबी वर्ष 2025-26 की प्रगति की समीक्षा और खरीफ वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संभाग के सभी जिलों के कलेक्टरों और विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की उपलब्धियों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्रस्तुत की।
बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि अब समय आ गया है कि पारंपरिक खेती के साथ फसल विविधीकरण पर विशेष जोर दिया जाए। उन्होंने सरगुजा संभाग में दलहन, तिलहन, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं बताते हुए किसानों को धान के स्थान पर अन्य फसलों की ओर प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संकट और गिरते भूजल स्तर को देखते हुए जल संरक्षण के उपायों को प्राथमिकता देना अत्यंत आवश्यक है।
श्रीमती निगार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंचे, इसके लिए नियमित मॉनीटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पशुपालन, मत्स्य पालन एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में भी विशेष ध्यान देने की बात कही। पशुपालन में चारा विकास और नस्ल सुधार को महत्वपूर्ण बताते हुए इस दिशा में ठोस कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने नाशपाती, लीची और कटहल जैसे स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाकर उन्हें बाजार उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
बैठक में आगामी खरीफ 2026 के लिए उर्वरकों के संतुलित वितरण हेतु नई ई-उर्वरक वितरण प्रणाली पर भी चर्चा की गई। इस प्रणाली के तहत एग्रीस्टेक में पंजीकृत किसानों के रकबे और फसल के आधार पर उर्वरकों का वितरण किया जाएगा। आयुक्त ने सभी किसानों का शीघ्र पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कालाबाजारी और नकली खाद पर सख्ती बरतने, उड़नदस्ता दल गठित करने और विक्रय केंद्रों की नियमित जांच करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में पीएम किसान योजना, फार्मर आईडी निर्माण, जैव उर्वरकों के उपयोग, निर्यात योग्य धान की किस्मों के विस्तार और विकसित कृषि संकल्प अभियान 2026 के क्रियान्वयन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर संभागायुक्त, विभिन्न जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ सहित कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp