उदयपुर / लक्ष्मणगढ़ में सुशासन तिहार के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की 23 ग्राम पंचायतों से हजारों
ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं और शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस शिविर में जनसमस्याओं के निराकरण के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री राजेश अग्रवाल ने हितग्राहियों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड वितरित किए तथा पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपी। साथ ही पेंशन हितग्राहियों को स्वीकृति आदेश भी प्रदान किए गए। शिविर में ग्रामीणों ने 300 से अधिक मांग एवं शिकायत
आवेदन प्रशासन को सौंपे। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जाएगा और कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुनील नायक, एसडीएम उदयपुर रामराज सिंह, तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेद प्रकाश गुप्ता, जनपद अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, सरपंच संघ अध्यक्ष प्रदीप मरकाम, जिला पंचायत सदस्य रमुनिया करियाम, जनपद सदस्यगण, भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष, मंडल अध्यक्ष प्रबोध सिंह, अखंड विधायक सिंह, अनिल सिंह, डालेश्वर यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










