Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फेसबुक पर हुई दोस्ती प्रेम संबंध में बदली, तीन साल तक करता रहा शोषण

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर बतौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने मामले को महिलाओं के खिलाफ गंभीर अपराध मानते हुए सख्ती से कार्रवाई की है।

Advertisement Box

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की पहचान वर्ष 2022 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से बतौली निवासी विक्रम सिंह से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। आरोप है कि 5 अक्टूबर 2022 को आरोपी विक्रम सिंह पीड़िता के घर पहुंचा और उससे विवाह करने तथा पत्नी बनाकर रखने का आश्वासन देकर अपने घर ले गया। वहां पीड़िता की इच्छा के विरुद्ध उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर वर्ष 2022 से 2025 तक कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान मई 2025 में युवती गर्भवती हो गई। आरोप है कि आरोपी ने दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया। इसके बाद आरोपी का व्यवहार बदलने लगा और वर्ष 2026 में उसने पीड़िता से बातचीत बंद कर दी तथा शादी करने से इंकार कर दिया।
घटना से परेशान होकर पीड़ित पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।  1 मई 2026 को थाना बतौली के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (2) (एम), 69 एवं 88 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

जांच के दौरान बतौली पुलिस ने आरोपी विक्रम सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने आरोपी विक्रम सिंह पिता पन्न सिंह, उम्र 22 वर्ष, निवासी गहिला (गौटियापारा), थाना बतौली, जिला सरगुजा को विधिवत गिरफ्तार किया। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर के नेतृत्व में की गई। मामले की जांच एवं गिरफ्तारी में सहायक उप निरीक्षक संजय गुप्ता, आरक्षक राजेश खलखो, राकेश एक्का तथा महिला आरक्षक मेविश खाखा की सक्रिय भूमिका रही।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp