Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान में मिली साहित्यिक धरोहर – पं. लक्षण धारी मिश्र की दुर्लभ पाण्डुलिपियां संरक्षित

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर /  सरगुजा की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संजोने की दिशा में राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। डी.सी. रोड निवासी श्री रासबिहारी मिश्र के पास सुप्रसिद्ध साहित्यकार स्वर्गीय पंडित लक्षण धारी मिश्र की दुर्लभ पाण्डुलिपियों का समृद्ध भंडार सुरक्षित पाया गया है। इन पाण्डुलिपियों को संरक्षित एवं डिजिटल रूप में सुरक्षित करने का कार्य गौरव पाठक एवं उनके सहयोगियों द्वारा अत्यंत कुशलता एवं समर्पण के साथ किया गया। उल्लेखनीय है कि “कृपमयी कृपा करो प्रणाम बार-बार है” जैसी लोकप्रिय एवं अद्वितीय मां महामाया आरती के रचयिता पं. लक्षण धारी मिश्र सरगुजा के शीर्षस्थ साहित्यकारों में गिने जाते हैं। चर्चा के दौरान श्री रासबिहारी मिश्र ने बताया कि हरिवंशराय बच्चन की “मधुशाला” से प्रेरित होकर पं. मिश्र ने “मृगछाला” की रचना की थी। वे महाप्राण निराला के समकालीन साहित्यकार थे तथा “मसान” उनका प्रसिद्ध खण्ड काव्य माना जाता है। पं. लक्षण धारी मिश्र का व्यक्तित्व केवल साहित्य तक सीमित नहीं था, बल्कि वे राष्ट्रवादी चिंतन से भी जुड़े रहे। बताया जाता है कि वे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ जेल में भी रहे थे। जेल प्रवास के दौरान ही उन्होंने “बंदी जीवन का गान” नामक काव्य की रचना की थी। साहित्य की लगभग प्रत्येक विधा में उनकी लेखनी चली और उन्होंने सरगुजा की साहित्यिक पहचान को नई ऊंचाई प्रदान की। राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के सुखद परिणाम अब धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। इन दुर्लभ पाण्डुलिपियों का संरक्षण शासन स्तर पर किया जाएगा। साथ ही समाज के प्रबुद्ध एवं संपन्न वर्ग से भी अपेक्षा की गई है कि वे स्वस्फूर्त आगे आकर ऐसी पाण्डुलिपियों को पुस्तकाकार प्रकाशित कराने में सहयोग दें, ताकि यह साहित्यिक धरोहर भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन सके।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp