Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनसेवा और सुशासन ही सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
लखनपुर निज निवास पर मंत्री ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं
अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए कड़े निर्देश

अम्बिकापुर /   छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज लखनपुर स्थित अपने निज निवास में क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट की। इस दौरान आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों और नागरिकों ने अपनी समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए मौके पर ही अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।

संवेदनशीलता के साथ सुनीं जन-समस्याएं
मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से सड़क निर्माण, निर्बाध बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट, राजस्व मामले और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ में आ रही दिक्कतों को साझा किया। मंत्री श्री अग्रवाल ने प्रत्येक नागरिक की बात को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन पर निर्देशित करते हुए कहा कि जनसमस्याओं का समाधान समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।

Advertisement Box

मुख्यमंत्री के विजन को धरातल पर उतारना हमारा लक्ष्य
संवाद के दौरान मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन और विकास को केंद्र में रखकर कार्य कर रही है। अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गाँव और शहर में बेहतर अधोसंरचना का निर्माण और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अधिकारियों को दो टूक लापरवाही बर्दाश्त नहीं
मंत्री ने अधिकारियों को कड़े लहजे में निर्देशित किया कि जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और जवाबदेही अनिवार्य है। उन्होंने कहा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिलने में देरी न हो। प्रशासनिक स्तर पर फाइलों को लंबित न रखा जाए। जनता का विश्वास ही सरकार की असली ताकत है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी।

क्षेत्रवासियों ने सराहा सहज अंदाज
लखनपुर में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में मंत्री श्री अग्रवाल के सहज और सरल व्यवहार ने लोगों का दिल जीत लिया। क्षेत्रवासियों ने उनकी त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण की सराहना की। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp