Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

7-8 साल से बिछड़ा परिवार फिर हुआ एक….नेशनल लोक अदालत में हजारों मामलों का हुआ निराकरण

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
अम्बिकापुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सरगुजा के मार्गदर्शन में शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय अंबिकापुर के अंतर्गत सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।
आयोजित नेशनल लोक अदालत के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय अम्बिकापुर तथा सीतापुर न्यायालय में साढ़े तीन हजार से अधिक लंबित प्रकरणों का निराकरण किया गया। वहीं राजस्व न्यायालयों में 2200 से अधिक मामलों का निराकरण किया गया। इसके अतिरिक्त किशोर न्याय बोर्ड के 7 तथा परिवार न्यायालय के 18 प्रकरणों का आपसी राजीनामा के आधार पर निराकरण किया गया। साथ ही नेशनल लोक अदालत के माध्यम से प्री-लिटिगेशन मामलों का भी निराकरण किया गया।
नेशनल लोक अदालत के दौरान परिवार न्यायालय सरगुजा में लंबित एक प्रकरण विशेष रूप से चर्चा का विषय रहा। इस मामले में पति-पत्नी का विवाह सामाजिक रीति-रिवाज से हुआ था और उनके तीन बच्चे भी हैं। आपसी मतभेद और विवाद के कारण दंपत्ति पिछले 7-8 वर्षों से अलग-अलग रह रहे थे तथा परिवार न्यायालय में विवाह विच्छेद (तलाक) का मामला दायर किया गया था।
नेशनल लोक अदालत की पहल से दोनों पक्षों के बीच समझाइश और सहमति बनी, जिसके बाद दंपत्ति ने अपने मतभेद समाप्त कर पुनः साथ रहने का निर्णय लिया। दोनों ने खुशी-खुशी दाम्पत्य जीवन फिर से शुरू करने की सहमति देते हुए अपने तलाक के प्रकरण का निराकरण करा लिया।
इस प्रकार 9 मई 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत के माध्यम से परिवार न्यायालय अम्बिकापुर से एक ऐसा परिवार, जो पिछले 7-8 वर्षों से बिखरा हुआ था, फिर से एक हो गया और उनके जीवन में खुशियां लौट आईं।
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp