Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रामगढ़ पहाड़ी, हसदेव अरण्य एवं वन संपदा संरक्षण हेतु कल रामगढ़ में होगी एक दिवसीय परिचर्चा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

उदयपुर / सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर रामगढ़ पहाड़ी के संरक्षण तथा छत्तीसगढ़ की वन संपदा एवं पर्यावरणीय संतुलन को बचाने के उद्देश्य से रामगढ़ संरक्षण एवं संवर्धन समिति, उदयपुर द्वारा 13 जून को रामगढ़ में एक दिवसीय परिचर्चा का आयोजन किया जा रहा है। समिति के अनुसार, प्रभु श्रीराम के वनवास काल से जुड़ी मानी जाने वाली रामगढ़ पहाड़ी वर्तमान में अस्तित्व के संकट का सामना कर रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित केते एक्सटेंशन कोल खदान परियोजना से रामगढ़ पहाड़ी, आसपास के प्राकृतिक संसाधनों तथा लाखों पेड़ों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इसके साथ ही क्षेत्र के पर्यावरणीय संतुलन एवं जैव विविधता पर भी गंभीर असर पड़ सकता है।
समिति का मानना है कि रामगढ़, हसदेव अरण्य और छत्तीसगढ़ की समृद्ध वन संपदा के संरक्षण के लिए समाज के सभी वर्गों का एकजुट होना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से आयोजित इस परिचर्चा में पर्यावरणविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों तथा आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि इस महत्वपूर्ण विषय पर व्यापक चर्चा कर संरक्षण के लिए सामूहिक रणनीति तैयार की जा सके।

कार्यक्रम 13 जून 2026 को दोपहर 12:00 बजे रामगढ़, उदयपुर (सरगुजा) में आयोजित होगा। समिति ने प्रदेश के सभी जागरूक नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp