Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ह्यूमन ट्रैफिकिंग की आशंका, सरगुजा में नाबालिग सहित 20 को रोका…..झारखंड से कर्नाटक जा रहे थे, बस में सवार 17 लड़कियों व तीन लड़कों से पूछताछ

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर / झारखंड के गढ़वा से दुर्ग के लिए चलने वाली रायल बस में सवार 17 लड़कियों एवं तीन लड़कों को ह्यूमन ट्रेफिकिंग की आशंका पर अंबिकापुर के बस स्टैंड में आईसीपीएस, चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम ने रोक लिया। इनमें से कम से कम पांच नाबालिग लड़कियां शामिल हैं। सभी ने कर्नाटक में काम करने के लिए जाना बताया है, हालांकि वे यह नहीं बता सके कि उन्हें जाना कहां था। सभी से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, गढ़वा से अंबिकापुर के लिए चलने वाली रॉयल बस में बीती रात 17 लड़कियां एवं तीन लड़के सवार होकर अंबिकापुर आ रहे थे। इनमें से कई नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। लड़कियों की गतिविधि एवं बातचीत संदिग्ध लगने पर बस के एक सवार ने एमएसएसव्हीपी संस्था के मनोज भारती को इसकी सूचना दी।
ह्यूमन ट्रेफिकिंग की आशंका पर जिला बाल संरक्षण ईकाई से विक्रमांत, चाइल्ड लाइन दिलीप जगते सहित कोआर्डिनेटर, एमएसएसव्हीपी के मनोज भारती की टीम
पुलिस बल के साथ बस स्टैंड पहुंच गई। बस स्टैंड में बस के पहुंचते ही टीम ने बस में चढ़कर सवार लड़कियों से बात की और सभी को अंबिकापुर में उतार लिया गया।
बस में सवार एक युवक ने बताया कि वह कर्नाटक में पहले भी काम करने जा चुका है। इस बार वह जींस कंपनी में पैकिंग का काम करने जा रहे हैं। युवक ने बताया कि वह पहली बार जींस कंपनी में काम करने जा रहा है। दूसरी कंपनी में उसे काम करने के प्रतिदिन उन्हें 500 रुपये मिलते थे।
टीम में सिर्फ एक महिला मिली जो ज्यादा उम्र की है। वह अपने बेटे व बेटी के साथ कर्नाटक जा रही थी। अन्य 15 लड़कियों में कम से कम पांच नाबालिग हैं।
पूछताछ में लड़कियां यह भी नहीं बता सकीं कि वे कर्नाटक के किस शहर में काम करने जा रही हैं। कुछ लड़कियों ने कहा कि वे निजी घरों में काम करने जा रही हैं। उन्हें काम के बदले अच्छी पगार दिलाने का आश्वासन दिया गया है। लड़कियों और उनके परिजनों से जिन लोगों ने बात की है, उनका पता नहीं चला। वे बस में सवार नहीं मिले।
सभी ने बताया कि उनकी टिकट भी दूसरे युवक ने कटवाई थी। वह भी बस में सवार नहीं हुआ। सभी को रायपुर से कर्नाटक के लिए निकलना था।

सभी से की जा रही पूछताछ-प्रधान

Advertisement Box

जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी जेआर प्रधान ने बताया कि बस में कुल 20 लोग सवार थे। इनमें तीन लड़के, एक महिला और 16 लड़कियां शामिल हैं। आधार कार्ड के हिसाब से कम से कम पांच लड़कियां नाबालिग हैं। अन्य के उम्र की तस्दीक की जा रही है।
जेआर प्रधान ने कहा कि चूंकि उन्हें ले जाने वाले का भी पता नहीं हैं। इस कारण चाइल्ड लाइन की टीम सभी से जानकारी एकत्र कर रही है। यह प्रकरण पुलिस में जाएगा तो पता चलेगा कि वे गिरोह के माध्यम से जा रहे थे या स्वेच्छा से जा रहे थे।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp