Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

देर रात अस्पताल पहुंचे विधायक रामकुमार टोप्पो, स्वास्थ्य सेवाओं का किया औचक निरीक्षण…..मरीजों से ली सीधी जानकारी, लापरवाही पर जताई सख्ती; कहा- इलाज में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर/सीतापुर । सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने गुरुवार देर रात सीतापुर स्थित 100 बिस्तरीय अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता और उपचार व्यवस्था की जानकारी ली।
विधायक रामकुमार टोप्पो ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, कर्मचारियों की उपस्थिति और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की बारीकी से जांच की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने कुछ व्यवस्थाओं पर नाराजगी भी जाहिर की और कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल स्टाफ को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने और मरीजों के प्रति संवेदनशील होकर बेहतर सेवा देने के निर्देश दिए।
विधायक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा है कि आम जनता को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसी दिशा में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है कि अस्पतालों में सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों और मरीजों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि किसी मरीज या उनके परिजनों से इलाज में लापरवाही, देरी या अव्यवस्था की शिकायत मिलती है तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विधायक के इस औचक निरीक्षण से अस्पताल स्टाफ में हड़कंप की स्थिति देखी गई। वहीं मरीजों और उनके परिजनों ने विधायक के इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में और सुधार होगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा इस तरह के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp