Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पण्डो समाज की विशाल रैली, भूमि अधिकार व वन अधिकार पत्र की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

रामानुजगंज । छत्तीसगढ़ पण्डो विशेष पिछड़ी जनजाति समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को रामानुजगंज में विशाल आमसभा एवं रैली का आयोजन किया गया। प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष एवं विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) समाज के प्रदेश अध्यक्ष उदय कुमार पण्डो के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में समाज के महिला-पुरुष, युवा एवं ग्रामीण शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत समाज के आराध्य देवों के जयघोष के साथ हुई। आमसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पण्डो जनजाति की भूमि एवं वन अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि पण्डो जनजाति की पुश्तैनी काबिज काश्त भूमि, सिंहदेव प्रकरण व्यवस्थापन भूमि तथा सेटलमेंट भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा एवं फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अशिक्षा और आर्थिक कमजोरी का लाभ उठाकर कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से कई जमीनों का पट्टा अन्य लोगों के नाम करा लिया गया है, जिससे अनेक आदिवासी परिवार अपनी पैतृक भूमि से वंचित हो गए हैं।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि अनेक पात्र परिवारों को आज तक वन अधिकार पत्र प्राप्त नहीं हो सका है, जबकि वे वर्षों से वनभूमि पर काबिज होकर खेती-किसानी कर रहे हैं। समाजजनों ने आरोप लगाया कि भूमाफियाओं की गतिविधियों के कारण गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों को लगातार शोषण, प्रताड़ना और अन्याय का सामना करना पड़ रहा है।
आमसभा के उपरांत समाज के लोगों ने शांतिपूर्ण रैली निकाली। परंपरागत वाद्य यंत्रों, तीर-धनुष एवं सामाजिक प्रतीकों के साथ निकली यह रैली नगर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए एसडीएम कार्यालय रामानुजगंज पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा।
रैली के समापन पर समाज के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए पण्डो जनजाति की भूमि की निष्पक्ष जांच कर मूल हितग्राहियों को वापस दिलाने, फर्जी पट्टों को निरस्त करने, पात्र परिवारों को वन अधिकार पत्र प्रदान करने तथा भूमाफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp