Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनरल परेड में दिखा अनुशासन का दम, डीआईजी-एसएसपी राजेश अग्रवाल ने ली सलामी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर । सरगुजा पुलिस लाइन रक्षित केंद्र में शुक्रवार को आयोजित जनरल परेड में डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) ने सलामी ली और पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को अनुशासन, कार्यकुशलता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। परेड निरीक्षण के दौरान डीआईजी-एसएसपी ने पुलिस जवानों के टर्नआउट और वेशभूषा का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान बेहतर वेशभूषा और उत्कृष्ट टर्नआउट वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईनाम देकर प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस बल में अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर जवान को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए।
जनरल परेड के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की अलग-अलग टोलियां बनाकर परेड कराई गई। इस मौके पर डीआईजी-एसएसपी ने पुलिस बैंड टीम का भी निरीक्षण किया और उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
परेड समाप्ति के बाद डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल ने वाहन शाखा का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी शासकीय वाहनों की स्थिति की जांच कर उनके बेहतर रखरखाव और लॉग बुक को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वाहनों की बेहतर स्थिति पुलिस की त्वरित कार्यवाही के लिए बेहद जरूरी है।
इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार और स्टोर शाखा का भी निरीक्षण किया। इस दौरान शस्त्रों और आर्म्स एम्युनेशन के रखरखाव, साफ-सफाई और रिकॉर्ड संधारण को लेकर संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि शस्त्रों का उचित रखरखाव पुलिस की कार्यक्षमता और सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी-एसएसपी ने अधिकारियों और जवानों की सुविधा के लिए संचालित पुलिस कल्याण कैंटीन एवं पुलिस बैंक का भी जायजा लिया और कर्मचारियों को इन सुविधाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
इस जनरल परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, उप पुलिस अधीक्षक राकेश बघेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ग्रामीण तुल सिंह पट्टावी, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक निशांत कुर्रे, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, थाना प्रभारी धौरपुर निरीक्षक सी.आर. चंद्रा, थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर, महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुनीता भारद्वाज सहित थाना, चौकी एवं कार्यालयों के कुल 184 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस महकमे में इस जनरल परेड को अनुशासन, सजगता और पुलिस व्यवस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp