Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सरगुजा में जमीन दलाली का काला खेल उजागर, 1 लाख में 3 एकड़ जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का आरोप

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर। सरगुजा जिले में इन दिनों जमीन दलाली का काला कारोबार तेजी से फैलता नजर आ रहा है। भोले-भाले आदिवासी ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर उनकी जमीन हड़पने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला लखनपुर विकासखंड के ग्राम चांदो से सामने आया है, जहां एक 60 वर्षीय आदिवासी वृद्ध की करीब तीन एकड़ जमीन कथित रूप से महज एक लाख रुपये में फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा ली गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम चांदो निवासी मसत राम मझवार अपनी निजी जरूरतों के चलते अपनी एक एकड़ जमीन बेचना चाहता था। इसी दौरान गांव के ही राजेश मझवार के माध्यम से उसकी मुलाकात कयामुद्दीन अंसारी नामक व्यक्ति से हुई, जो जमीन खरीद-बिक्री का काम करता है। आरोप है कि बातचीत के दौरान एक एकड़ जमीन का सौदा दो लाख रुपये में तय हुआ था।
बताया जा रहा है कि जमीन देखने के बाद अगले दिन कयामुद्दीन अंसारी सीतापुर के एक दंपति को लेकर मसत राम के घर पहुंचा। मसत राम कम पढ़ा-लिखा होने के कारण उसे केवल एक लाख रुपये दिए गए और बाकी रकम बाद में देने का आश्वासन दिया गया। आरोप है कि इसी बीच उसके आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज लेकर कई बैंकों के चक्कर कटवाए गए तथा कई सरकारी कागजातों पर बिना पूरी जानकारी दिए हस्ताक्षर करा लिए गए।
वृद्ध का कहना है कि रात के अंधेरे में जमीन के पास ले जाकर उसकी फोटो खींची गई और आनन-फानन में ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर जमीन की रजिस्ट्री कर दी गई। बाद में रिकॉर्ड देखने पर पता चला कि एक एकड़ की बजाय उसकी पूरी तीन एकड़ जमीन का नामांतरण हो चुका है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मसत राम ने मीडिया के सामने अपनी आपबीती सुनाई और बताया कि उसके साथ धोखाधड़ी कर उसकी मेहनत की जमीन हड़प ली गई। इसके बाद उसने ग्राम सरपंच के साथ सरगुजा एसएसपी और आईजी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी है।
इस संबंध में राजेश मझवार ने बताया कि गांव में अंडा बिक्री करने वाले कयामुद्दीन अंसारी से उसकी पहचान थी और उसी के कहने पर उसने मसत राम की जानकारी दी थी। वहीं, इस मामले में कयामुद्दीन अंसारी और जमीन खरीदने वाले पक्ष से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ से आसान हुआ ग्रामीण जीवन, सिधमा के ज्ञानेश्वर को मिली रोजमर्रा की यातायात समस्याओं से राहत ग्रामीण क्षेत्रों में बदल रही परिवहन व्यवस्था, शिक्षा, रोजगार और आजीविका तक पहुंच हुई सुगम

WhatsApp