Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सरगुजा संभाग में अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की कड़ी कार्रवाई, 34 वाहनों पर जुर्माना व जब्ती

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर /   समाचार पत्रों में प्रकाशित अवैध रेत उत्खनन संबंधी शिकायतों एवं एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद खनन किए जाने की सूचना पर खनिज विभाग द्वारा सरगुजा संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान मांड, पांगन, महान एवं रेण नदियों से अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के मामलों में कड़ी कार्रवाई की गई। खनिज अमले द्वारा लखनपुर, मैनपाट एवं सीतापुर क्षेत्र के अंतर्गत केसला भिठुआ, राधापुर, मंगरैलगढ़, नवाटोली एवं प्रतापगढ़ क्षेत्रों में निरीक्षण किया गया। इस दौरान गौण खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 2 टीप्पर वाहनों को जब्त किया गया। वहीं सीतापुर तहसील के ग्राम राधापुर में स्वीकृत अस्थायी रेत भण्डारण स्थल के अनुज्ञप्तिधारी को नोटिस जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त केन्द्रीय उड़नदस्ता दल, संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म द्वारा 3 टीप्पर वाहन रेत सहित जब्त कर सुरक्षार्थ कलेक्ट्रेट परिसर में रखा गया है। सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21(4), 21(5), 23 तथा छत्तीसगढ़ खनिज (खनन, परिवहन एवं भण्डारण) नियम, 2009 के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान उक्त क्षेत्रों में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के कुल 34 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 34 वाहनों पर प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में 2 लाख 5 हजार 764 रुपये का अर्थदण्ड आरोपित कर राशि जमा करवाई गई है।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ से आसान हुआ ग्रामीण जीवन, सिधमा के ज्ञानेश्वर को मिली रोजमर्रा की यातायात समस्याओं से राहत ग्रामीण क्षेत्रों में बदल रही परिवहन व्यवस्था, शिक्षा, रोजगार और आजीविका तक पहुंच हुई सुगम

गांधी चौक में महात्मा गांधी प्रतिमा तोड़फोड़ मामले में दो अपचारी बालकों की पहचान, पुलिस की कार्रवाई…..सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा, एक बालक की तलाश जारी; क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत भी होगी

WhatsApp