Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्टर ने लिया रामगढ़ महोत्सव की तैयारियों का जायजा 29 एवं 30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर /   आषाढ़स्य प्रथम दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले रामगढ़ महोत्सव 2026 के सफल आयोजन को लेकर कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने  विकासखंड उदयपुर स्थित रामवनगमन पर्यटन परिपथ स्थल एवं विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला रामगढ़ पहुंचकर तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का  जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि रामगढ़ महोत्सव 2026 का आयोजन आगामी 29 एवं 30 जून को दो दिवसीय आयोजित किया जाएगा। यह महोत्सव प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक विरासत को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, कलाकारों, पर्यटकों एवं आम नागरिकों की सहभागिता रहेगी।

Advertisement Box

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वसंत ने हेलीपैड, मुख्य मंच, पार्किंग व्यवस्था, पंडाल, बैठक व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल सुविधा, स्वच्छता व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले प्रदर्शनी एवं विभागीय स्टॉलों की तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित, सुरक्षित एवं आकर्षक बनाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने महोत्सव की तैयारियों की जानकारी लेते हुए विभागवार दायित्वों का निर्धारण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, आगंतुकों के लिए मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा आयोजन के सफल संचालन के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लो, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री वीरेंद्र चैधरी, एसडीएम श्री रामराज सिंह, उदयपुर जनपद पंचायत सीईओ श्री वेद प्रकाश गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ से आसान हुआ ग्रामीण जीवन, सिधमा के ज्ञानेश्वर को मिली रोजमर्रा की यातायात समस्याओं से राहत ग्रामीण क्षेत्रों में बदल रही परिवहन व्यवस्था, शिक्षा, रोजगार और आजीविका तक पहुंच हुई सुगम

गांधी चौक में महात्मा गांधी प्रतिमा तोड़फोड़ मामले में दो अपचारी बालकों की पहचान, पुलिस की कार्रवाई…..सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा, एक बालक की तलाश जारी; क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत भी होगी

WhatsApp