Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ से आसान हुआ ग्रामीण जीवन, सिधमा के ज्ञानेश्वर को मिली रोजमर्रा की यातायात समस्याओं से राहत ग्रामीण क्षेत्रों में बदल रही परिवहन व्यवस्था, शिक्षा, रोजगार और आजीविका तक पहुंच हुई सुगम

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर /   मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, सुलभ और नियमित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू की गई यह योजना ग्रामीणों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल रही है। इससे न केवल आवागमन आसान हुआ है, बल्कि शिक्षा, रोजगार और आवश्यक सेवाओं तक पहुंच भी पहले की तुलना में अधिक सुगम हो गई है।

परिवहन के अभाव में पहले होती थी भारी परेशानी

जिले के ग्राम सिधमा के निवासी श्री ज्ञानेश्वर, जो मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, बताते हैं कि उनका मुख्य कार्य बर्तनों की साफ-सफाई एवं पॉलिश करना है, जिसके लिए उन्हें प्रतिदिन गांव से बाहर जाना पड़ता है। पहले नियमित परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बस पकड़ने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी तथा निजी साधनों और अन्य लोगों पर निर्भर रहना पड़ता था।

अब काम पर जाना हुआ आसान

उन्होंने बताया कि ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ शुरू होने के बाद उनकी दैनिक दिनचर्या काफी आसान हो गई है। अब वे प्रतिदिन सुबह और शाम समय पर अपने कार्यस्थल तक आसानी से पहुंच पा रहे हैं। इस सुविधा का लाभ केवल कामगारों को ही नहीं, बल्कि स्कूल और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं, महिलाओं तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आवागमन करने वाले ग्रामीणों को भी मिल रहा है।

अपने अनुभव साझा करते हुए श्री ज्ञानेश्वर ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना शुरू होने से गांव के लोगों को बड़ी राहत मिली है। पहले आवागमन के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती थी, जबकि अब सभी लोग आसानी से अपने कार्य स्थल तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement Box

’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ के माध्यम से अंतिम छोर तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन व्यवस्था मजबूत होने से अब शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आजीविका के अवसरों तक लोगों की पहुंच और अधिक आसान हो गई है, जिससे ग्रामीण विकास को नई गति मिल रही है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ से आसान हुआ ग्रामीण जीवन, सिधमा के ज्ञानेश्वर को मिली रोजमर्रा की यातायात समस्याओं से राहत ग्रामीण क्षेत्रों में बदल रही परिवहन व्यवस्था, शिक्षा, रोजगार और आजीविका तक पहुंच हुई सुगम

गांधी चौक में महात्मा गांधी प्रतिमा तोड़फोड़ मामले में दो अपचारी बालकों की पहचान, पुलिस की कार्रवाई…..सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा, एक बालक की तलाश जारी; क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत भी होगी

WhatsApp