Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बूथ और उसपर मौजूद अनुभाग में सूक्ष्मता से कार्य करने की आवश्यकता-सिंहदेव

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर / शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की नवगठित कार्यकारणी की प्रथम बैठक पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव की अध्यक्षता में आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में संपन्न हुई। बैठक के दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष,वरिष्ठ नेता एवं मंडल अध्यक्ष भी मौजूद रहे। कांग्रेस के उदयपुर संकल्प के अनुसार गठित 31 सदस्यीय कमेटी में 1 कोषाध्यक्ष, 6 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री, 10 सचिव एवं 5 कार्यकारणी सदस्य हैं। नवगठित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में 65 प्रतिशत सदस्य अन्य पिछड़े वर्ग, एस सी, एस टी, अल्पसंख्यक वर्ग से हैं। नवगठित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का परिचय अम्बिकापुर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह धंजल ने कराया। इस दौरान आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने नवगठित कार्यकारणी सदस्यों को बधाई देते हुए उन्हें अपने बूथ और उसपर मौजूद अनुभाग में सूक्ष्मता से कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकारणी सदस्यों को कहा कि हम प्रत्येक माह अपने कार्य परिणामों की रिपोर्ट कार्ड लेकर बैठेंगे । बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने ब्लॉक कार्यकारणी सदस्यों के प्रभार के वितरण हेतु ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में शहरी क्षेत्र में विशेष सतर्कता की आवश्यकता रहेगी। भाजपा सिस्टम का उपयोग कर शहरी क्षेत्र में खेल करने में माहिर है। 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन के पूर्व उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल ने कहा कि किसी भी इमारत की मजबूती उसके नीव पर आधारित होती है। ठीक उसी प्रकार से चुनावी इमारत की मजबूती बूथ की मजबूती पर आधारित होता है। कार्यकारणी के सदस्यों से उन्होंने आवाह्न किया कि इस कठिन दौर में लोकतंत्र की स्थापना के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। प्रदेश महामंत्री श्री जे पी श्रीवास्तव ने कार्यकारणी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि अगले चुनाव को जीतने के लिए सत्तापक्ष साम-दाम-दंड-भेद सब अपनाएगा, इससे निपटने का एकमात्र तरीका मतदाताओं से सतत संपर्क होगा। इस दौरान पूर्व महापौर डॉ अजय तिर्की, मो इस्लाम, हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा, जीवन यादव, अमित सिंह, शंकर प्रजापति, गुरूप्रीत सिद्धू, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, सतीश बारी, निकी खान, सोहन जायसवाल, मेराज रंगरेज, विकास शर्मा, शशांक चौधरी, पवन सिंह, आलोक गुप्ता, अमित वर्मा, बनाफर केरकेट्टा, रोशन कन्नौजिया, धनमीत छाबड़ा, शंकर लाल सिंह, उपेंद्र विश्वकर्मा श्रीमती रूबी जैन, श्रीमती शकीला सिद्दकी, विजय बेक, मनोज तिवारी सहित ब्लॉक कार्यकारणी के सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp