Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पति और उसके दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप, महिला की शिकायत पर अपराध दर्ज

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और उसके दोस्त पर दुष्कर्म, अप्राकृतिक संबंध बनाने के दबाव और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता की शादी चार वर्ष पूर्व अंबिकापुर निवासी गुरविंदर से हुई थी। महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि शादी के बाद उसे पति के व्यवहार पर संदेह हुआ। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि करीब छह माह पहले उसका पति काम के सिलसिले में राजस्थान गया था, जहां उसकी एक युवक से पहचान हुई। बाद में तीन माह पूर्व पति उस युवक को अपने साथ अंबिकापुर लेकर आ गया।
महिला का आरोप है कि दोनों युवक एक साथ उसके घर में रह रहे थे। इसी दौरान पति के दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पति ने उसका साथ देने के बजाय उस पर दोनों के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। पीड़िता का कहना है कि मना करने पर उसे जान से मारकर नदी में फेंकने की धमकी दी गई।
महिला ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि पिछले तीन माह से उसका पति उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बना रहा था। लगातार प्रताड़ना और धमकियों से परेशान होकर वह अपनी बहन के घर जाकर रहने लगी। वहां भी पति पहुंचकर उसे वापस लौटने और शिकायत वापस लेने के लिए धमकाने लगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए गांधीनगर थाना पुलिस ने जांच की। जांच में प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाए जाने पर पति और उसके साथी के खिलाफ दुष्कर्म, प्रताड़ना और धमकी सहित विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।
गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp