Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंबिकापुर के तकिया में 17 अवैध मकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर……वन भूमि पर वर्षों से बने मकानों को किया गया जमींदोज, बारिश से पहले बेघर हुए कई परिवार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अंबिकापुर। शहर से लगे तकिया पावर हाउस क्षेत्र में रविवार सुबह प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन भूमि पर बने 17 अवैध मकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि वन विभाग ने पहले ही 20 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन तय समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर और आसपास के क्षेत्रों में वन भूमि पर लगातार हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है। पिछले कुछ महीनों में वन विभाग ने कई जगहों पर अभियान चलाकर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया है। इसी क्रम में रविवार को तकिया पावर हाउस के समीप वन भूमि पर बने मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई।
बताया जा रहा है कि तकिया क्षेत्र में करीब 20 लोगों ने वन भूमि पर मकान बनाकर कब्जा कर रखा था। वन विभाग ने इन्हें पूर्व में नोटिस जारी कर जमीन खाली करने के निर्देश दिए थे। कुछ लोगों ने नोटिस मिलने के बाद अपने घरों से सामान निकाल लिया था, लेकिन कई परिवारों ने उम्मीद में अपने मकान नहीं हटाए।
रविवार सुबह वन विभाग की टीम भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद चिह्नित 17 मकानों को बुलडोजर की मदद से ढहा दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। कई परिवार अपने सामान को बचाने में जुटे रहे, जबकि कुछ लोग प्रशासन से मोहलत की मांग करते नजर आए।
अतिक्रमणकारियों का कहना है कि वे पिछले 20 से 30 वर्षों से इस जगह पर रह रहे थे और उन्होंने कई बार प्रशासन से वन भूमि का पट्टा देने की मांग की थी। उनका आरोप है कि उन्हें स्थायी अधिकार नहीं दिया गया और अब अचानक मकान तोड़ दिए गए। रहवासियों का कहना है कि बारिश का मौसम शुरू होने वाला है, ऐसे में उनके सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में हाईकोर्ट ने भी प्रशासन और वन विभाग को जांच के निर्देश दिए थे। जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित भूमि वन विभाग की है और उस पर अवैध कब्जा किया गया है। इसी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
इस मामले में कांग्रेस के पूर्व पार्षद दीपक मिश्रा ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यहां के लोग 30 से 40 वर्षों से रह रहे हैं और उन्हें अपना सामान निकालने तक का पर्याप्त समय नहीं दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने लोगों को आश्वासन दिया था कि उनके मकान नहीं तोड़े जाएंगे, इसी वजह से कई लोग कोर्ट की शरण में नहीं गए।
फिलहाल प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद तकिया क्षेत्र में तनाव का माहौल है। बेघर हुए परिवार अब अपने भविष्य और रहने की व्यवस्था को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। वहीं वन विभाग का कहना है कि सरकारी और वन भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp