जशपुरनगर / छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले में कल्याणकारी योजनाओं के संतृप्तिकरण हेतु
’सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान प्रारंभ किया गया है।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने 10 जुलाई 2026 को जारी आदेश में बताया कि इस अभियान के तहत जिले के समस्त ग्रामों में 31 चिन्हित व्यक्तिमूलक योजनाओं का सघन एवं प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा। इसकी मॉनिटरिंग रियल-टाइम डिजिटल डैशबोर्ड के माध्यम से होगी।
अभियान के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय नोडल अधिकारी के रूप में श्री अभिषेक कुमार,
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत तथा सहायक नोडल अधिकारी श्री प्रदीप साहू, सहायक कलेक्टर को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार सभी 8 विकासखंडों में अनुविभागीय अधिकारी को नोडल एवं संबंधित सीईओ जनपद पंचायत व तहसीलदार को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि अभियान के तहत अंतर-विभागीय अभिसरण कर विस्तृत शिविरों का आयोजन किया जाए ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।







