Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रधानमंत्री आवास निर्माण में लापरवाही पर प्रशासन सख्त,22 हितग्राहियों की पेशी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

निर्माण पूर्ण करने की अंतिम चेतावनी

सूरजपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत राशि प्राप्त करने के बावजूद आवास निर्माण कार्य शुरू नहीं करने अथवा अधूरा छोड़ने वाले हितग्राहियों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देश एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेंद्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती शिवानी जायसवाल द्वारा एसडीएम न्यायालय में ऐसे हितग्राहियों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान जनपद पंचायत सूरजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चंद्रपुर, नवगई, नेवरा, परी एवं पीढ़ा के कुल 22 हितग्राही एसडीएम न्यायालय में उपस्थित हुए। इन सभी हितग्राहियों को शासन से आवास निर्माण के लिए राशि प्राप्त हो चुकी है, लेकिन उन्होंने निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया।सुनवाई के दौरान एसडीएम श्रीमती शिवानी जायसवाल ने हितग्राहियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि शासन द्वारा प्रदान की गई आवास की राशि का उपयोग केवल मकान निर्माण के लिए ही किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राशि का अन्य किसी कार्य में उपयोग करना नियमों के विरुद्ध है।एसडीएम ने सभी हितग्राहियों को अंतिम अवसर देते हुए निर्देशित किया कि वे अगली पेशी से पूर्व अपने आवास का निर्माण कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करें तथा अगली सुनवाई के दौरान निर्मित आवास की अद्यतन फोटो न्यायालय में प्रस्तुत करें।जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी हितग्राहियों से अपील की है कि वे समय-सीमा के भीतर अपने आवास का निर्माण पूर्ण कर शासन की मंशा के अनुरूप योजना का लाभ लें। साथ ही लापरवाही बरतने वाले हितग्राहियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

जशपुर के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को नवोदय चयन परीक्षा से जोड़ने विशेष पहल नवोदय विद्यालय समिति के आयुक्त ने जिला प्रशासन से व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकाधिक विद्यार्थियों का पंजीयन सुनिश्चित कराने का किया अनुरोध

WhatsApp