Written by
Bureau Report
बिश्रामपुर / बिश्रामपुर विकासखंड के संकुल जयनगर शिक्षा के अंतर्गत शनिवार को आयोजित बैगलेस डे के अवसर पर सभी विद्यालयों में स्वच्छ शौचालय,
स्वस्थ बचपन थीम पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विद्यालय परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई कर विद्यार्थियों को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया गया।
स्वस्थ बचपन थीम पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विद्यालय परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई कर विद्यार्थियों को स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी सूरजपुर हरेंद्र कुमार सिंह,जनपद सदस्य श्रीमती धनेश्वरी, सरपंच श्रीमती राधा बाई, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, संकुल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा संकुल समन्वयक नेल्सन ब्रेक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ शामिल हुए। सभी ने श्रमदान कर विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाने में अपना योगदान दिया।
इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “स्वच्छ विद्यालय ही स्वस्थ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का आधार है। बच्चों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ शौचालय बच्चों के स्वास्थ्य, गरिमा और नियमित विद्यालय उपस्थिति के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। बैगलेस डे बच्चों में केवल व्यावहारिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि श्रम का सम्मान, अनुशासन, सहयोग और सामाजिक दायित्व की भावना भी
विकसित करता है। यदि प्रत्येक विद्यालय और प्रत्येक विद्यार्थी स्वच्छता को अपनी आदत बना लें, तो स्वच्छ भारत का सपना साकार होने में देर नहीं लगेगी।
विकसित करता है। यदि प्रत्येक विद्यालय और प्रत्येक विद्यार्थी स्वच्छता को अपनी आदत बना लें, तो स्वच्छ भारत का सपना साकार होने में देर नहीं लगेगी।उन्होंने सभी विद्यार्थियों से प्रतिदिन विद्यालय एवं अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान किया। जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ मिलकर साफ-सफाई में भाग लिया, जिससे विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग और सामुदायिक सहभागिता की भावना को बल मिला।
अभियान के अंत में सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने “स्वच्छ विद्यालय – स्वस्थ विद्यार्थी” का संकल्प लेते हुए स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की शपथ ली।










